Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गुलाबी सर्दी ने बढ़ाई बुध बाजार की गर्मी, उमड़ी लोगों की भीड़  गुलाबी सर्दी ने बढ़ाई बुध बाजार की गर्मी, उमड़ी लोगों की भीड़ 

गुलाबी सर्दी ने बढ़ाई बुध बाजार की गर्मी, उमड़ी लोगों की भीड़ 

shikohabad news : सर्दी बढ़ते ही बुध बाजार गर्म कपड़ों से गुलजार हो गया। भीड़ इस कदर उमड़ी कि मुख्य बाजार में घंटों जाम रहा । यातायात व्यवस्था संभालने में लगे पुलिस कर्मी भी खासे परेशान नजर आए । वहीं दोपहर के वक्त पुलिस के एक सर्किल अधिकारी की भी गाड़ी जाम में फसी नजर आई । जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने जाम से गाड़ी को निकलवाया। पिछले तीन दिन से कड़ाके की सर्दी के साथ ही धूप के दर्शन नही हो पा रहे है। जिससे लोग सर्दी में घरों से भी निकलने में बच रहे है। बुधवार को सुबह के वक्त आसमान में घना कोहरा छाया रहा । इधर सर्द हवाओं के चलते नए साल के पहले बुध बाजार में भीड़ भी काफी नजर आई। कटरा बाजार, एटा रोड पर लगने वाला बुध मार्केट में अधिकांश दुकानें गर्म कपड़ों की दिखीं। दोपहर 11 बजे से ही बाजार में रौनक छाने लगी। दोपहर दो बजे भीड़ बढ़ी और उसी वक्त बेरोकटोक घुसे ई रिक्शा तथा अन्य वाहनों की वजह से जाम लग गया । इसी दौरान तहसील के तरफ से  आ रही एक अधिकारी की गाड़ी को भी जाम का सामना करना पड़ा ।
              सर्दी बढ़ने के साथ ही बुध बाजार में गर्म कपड़े खरीदने को लोगों की उमड़ी भी नजर आई।  सर्दी बढ़ने के साथ लोगों में गर्म कपड़ों की जरूरत बढ़ रही है। मॉल और मंहगे डिपार्टमेंटल स्टोर तक पहुच से वंचित गरीबों के लिए बुधवार को शहर के मुख्य बाजार के फुटपाथ पर सजने वाला बुध बाजार किसी बड़ी नेमत से कम नहीं है। सस्ते कपड़ों की चाह में गलियों-मोहल्लों से लोग इस बाजार का रुख करते हैं । कई बार तो खुद को मिडिल क्लास कहने वाले लोग भी भीड़ में अच्छे कपड़े तलाश लाते हैं । पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली बर्फीली हवा ने मैदानी इलाकों में शीतलहर सा वातावरण बना दिया है। बुधवार का दिन अन्य पिछले दिनों की अपेक्षाकृत ठंडा रहा। कुल मिलाकर बुधवाजार में महिलाओं की काफी भीड़ नजर आई , जो शाम तक लगी रही ।
यहां से शेयर करें