Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ग्रेनो प्राधिकरण का बड़ा एक्शनः STP नही लगाने पर इन बिल्डरों को नोटिस – जय हिन्द जनाब ग्रेनो प्राधिकरण का बड़ा एक्शनः STP नही लगाने पर इन बिल्डरों को नोटिस – जय हिन्द जनाब

ग्रेनो प्राधिकरण का बड़ा एक्शनः STP नही लगाने पर इन बिल्डरों को नोटिस

प्राधिकरण लगातार बिल्डरों पर कार्रवाई कर रहा है। लोगों की जान महफूज रहे इस पर ध्यान दिया जा रहा है। अब सोसाइटी के सीवर को रीसाइकिल करने के लिए मानकों के अनुरूप STP (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) न होने पर 28 बिल्डर सोसाइटियों को ग्रेनो प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण ने एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। इन से यदि संतोषजनक जवाब नही मिला तो लीज डीड की शर्तों के अनुरूप कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इससे पहले प्राधिकरण ने 37 बिल्डर सोसाइटियों के लिए नोटिस जारी किए थे। ग्रेटर नोएडा की अलग-अलग सोसाइटी के निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से शिकायतों की थी कि एसटीपी से शोधित किए बिना ही सीवरेज को नाले में बहाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : अयोध्या : जिलाधिकारी ने होटल प्रबंधकों के साथ बेहतर सुविधा के लिए की बैठक

 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सर्वे में भी कई सोसाइटियों में बने एसटीपी मानकों के अनुरूप नहीं मिले। इनमें से कुछ एसटीपी मानकों के अनुरूप के अनुरूप बने नहीं हैं और कुछ का संचालन ठीक से नहीं हो रहा, जिसके चलते प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर सीवर डिपार्टमेंट की तरफ से पूर्व में 37 बिल्डरों को नोटिस जारी किया गया था।

अब 28 और बिल्डर सोसाइटियों के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में प्राधिकरण ने एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लीज डीड की शर्तों के अनुरूप कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि जिन बिल्डरों ने अपने रिहायशी प्रोजेक्ट में एसटीपी नहीं बनाए हैं, वे एसटीपी बनाकर शीघ्र चालू करें, जिन सोसाइटियों में बने हैं वे उनको नियमित रूप से संचालित करें।

यह भी पढ़े : UP News: आजादी के 76 साल बाद भी आधा दर्जन गांवों की नहीं बदली तस्वीर

 

मालूम हो कि ग्रेटर नोएडा में 20 हजार वर्ग मीटर या उससे अधिक एरिया पर बनने वाले सभी प्रोजेक्टों को अपना एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाना और उसे चालू रखना अनिवार्य है, मगर कई सोसाइटियों के निवासी प्राधिकरण से लगातार शिकायत कर रहे थे कि उनके यहां एसटीपी नहीं बने हैं। कुछ सोसाइटियों में एसटीपी बने हैं तो वह फंक्शनल नहीं हैं। अब प्राधिकरण ऐसे बिल्डरों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

इन बिल्डरों भेजे नोटिस

पंचशील ग्रीन-1, सेक्टर-16बी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
अजनारा होम्स, सेक्टर-16बी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
राधा स्काई गार्डन, सेक्टर-16बी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
सुपरटेक ईको विलेज-3,सेक्टर-16बी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
फ्रेंच अपार्टमेंट, सेक्टर-16बी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
गौड़ सौंदर्यम, सेक्टर टेकजोन-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
गौड़ सिटी 4 एवेन्यू सेक्टर-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
गौड़ सिटी 5 एवेन्यू सेक्टर-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
गौड़ सिटी 6 एवेन्यू सेक्टर-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
गौड़ सिटी 7 एवेन्यू सेक्टर-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
गोल्फ होम सेक्टर-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
पार्क एवेन्यू-1 सेक्टर-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
गैलेक्सी नार्थ एवेन्यू सेक्टर-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
गौड़ सिटी 11 एवेन्यू सेक्टर-16सी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
गौड़ सिटी 12 एवेन्यू सेक्टर-16सी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
गौड़ सिटी 14 एवेन्यू सेक्टर-16सी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
गौड़ सिटी 16 एवेन्यू सेक्टर-16सी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
अजनारा ली गार्डन, सेक्टर-16, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
गुलशन बेलेना, सेक्टर-16, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
निराला एस्पायर, सेक्टर-16, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
पंचशील ग्रींस टू, सेक्टर-16, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
कासा ग्रीन, सेक्टर-16, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
लासोलरा, सेक्टर-16, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
रायल कोर्ट, सेक्टर-16, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
विक्ट्री वन, सेक्टर-16, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
केबीनोज ग्रीन, सेक्टर-16, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
रतन पर्ल, सेक्टर-16, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
सुपरटेक ईको विलेज टू, सेक्टर-16बी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट

यहां से शेयर करें