Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida: मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले पुलिस को देख भागे तो फिर – जय हिन्द जनाब Greater Noida: मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले पुलिस को देख भागे तो फिर – जय हिन्द जनाब

Greater Noida: मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले पुलिस को देख भागे तो फिर

Greater Noida: चोरी करने वाले गिरोह पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार एक काम कर रही है। एक के बाद गिरोह के सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सुबह यानी शनिवार को थाना बिसरख पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर एस.के.एस तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक काले रंग की क्रेटा कार सामने से आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया गया।

कार सवार स्पीड बढ़ाकर तेजी से चिपियाना मार्ग की तरफ भागने लगे। जिस पर पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए कार को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन कार चालक के द्वारा गाड़ी को नहीं रोका गया। पुलिस टीम द्वारा कार को घेरकर रोकने का प्रयास किया गया तो कार सवार बदमाश खुद को घिरता देखकर कार से कूदकर भागने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशो का पीछा किया गया जिसपर बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में दोनो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशो की पहचान 1.अतुल पुत्र सुधीर कुमार निवासी गाजियाबाद व 2.बादल पुत्र अशोक निवासी गाजियाबाद के रूप में हुयी है। बदमाशो के कब्जे से दो अवैध तमंचा मय 2 जिन्दा कारतूस व 2 खोखा कारतूस बरामद हुए है। बरामद कार की तलाशी ली गयी तो कार की डिग्गी में 04 आरआरयू बरामद हुई जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रूपये है। पूछताछ करने पर बदमाशो द्वारा बताया गया कि यह बरामद यूनिट विभिन्न टावरो से हमारे द्वारा चोरी की गयी है, हम लोग इसे आज बेचने जा रहे थे। विस्तृत जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अतुल थाना बिसरख से मुकदमें में वांछित अपराधी है। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की गयी तो अभियुक्त अतुल के विरूद्ध एक दर्जन से अधिक तथा अभियुक्त बादल के विरूद्ध डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें एनसीआर में लूट, चोरी, हत्या का प्रयास के संबंध में दर्ज है।

 

यह भी पढ़े : Budget 2025-26: बजट में किसानों और युवाओं के लिए बड़ी सौगात जानिए और क्या है खास

यहां से शेयर करें