Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डीएम ने बैंकर्स की ली बैठक , लक्ष्य जनवरी के अंत तक पूरा करने के निर्देश   डीएम ने बैंकर्स की ली बैठक , लक्ष्य जनवरी के अंत तक पूरा करने के निर्देश  

डीएम ने बैंकर्स की ली बैठक , लक्ष्य जनवरी के अंत तक पूरा करने के निर्देश  

Firozabad news  :  जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता मेें कलैक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति बैंकर्स की बैठक आयोजित की गयी । बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि अधिकतर बैंक शाखाऐं अभी भी ऋण स्वीकृति में हीलाहवाली कर रहीं है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त हुए सम्बन्धित बैंक शाखा प्रबन्धकों को कडे़ निर्देश दिए कि वह दिए गए लक्ष्य व विभागों से प्रेषित किए गए आवेदनों के सापेक्ष शत-प्रतिशत ऋण स्वीकृत कर सरकार की मंशानुरूप जरूरतमंदो  को लाभ पहुचाऐं । उन्होने सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं में दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष अब तक बैंक शाखाओ द्वारा ऋण स्वीकृति प्रगति की एक-एक कर सभी योजनावार समीक्षा की। उन्होने कहा कि योजना के लाभार्थियों को बैंकों के द्वारा बार-बार चक्कर लगवाऐं जा रहें है यह स्थिति ठीक नही है।
Firozabad news
           बैठक के दौरान उन्होने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकलां रोजगार योजना, मत्स्य पालन योजना, फसली ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड योजना, एनआरएलएम योजना, पीएम स्ट्रीट वेण्डर्स योजना आदि योजनाओं की एक-एक कर गहनता से समीक्षा की और सम्बन्धित सभी बैंकों को निर्देश दिए कि वह माह जनवरी के अंत तक प्रेषित आवेदनों केे सापेेक्ष ऋण स्वीकृत कर वितरण भी करा दें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंक प्रबन्धकों व जिला समन्वयकों से आग्रह किया कि वह अपने सीएसआर फण्ड से जनपद के आंगनबाडी केन्द्रों के बच्चों को खेल किट एवं परिषदीय विद्यालय के बच्चों को फर्नीचर डोनेट करें। बैठक के दौरान नाबार्ड द्वारा तैयार की गयी संभाव्यता युक्त ऋण योजना 2024-25 की पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक विशाल आनन्द ने बताया की वर्ष 2024-25 में फिरोजाबाद जिले में प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 777220.09 लाख के बैंक ऋण की संभाव्यता का अनुमान लगाया गया है। बैठक में अग्रणी जिला विकास प्रबन्धक ने बताया की ऋण योजना के अनुसार वर्ष 2024-25 के लक्ष्य 01 अप्रैल 2024 से पहले सभी बैंकों को दे दिये जाएँगे । बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, वित्त निगम संजय सिंह, आरबीआई के शिव सिंह, एलडीएम सुरेश करीरा सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित रहें ।
Firozabad news
यहां से शेयर करें