Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Shri Ram Mandir Program: श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं में जुटा प्रशासन Shri Ram Mandir Program: श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं में जुटा प्रशासन

Shri Ram Mandir Program: श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं में जुटा अयोध्या प्रशासन

Shri Ram Mandir Program:  अयोध्या। प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों के वाहनों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिये प्रशासन इंतजामों में जुटा है।

Shri Ram Mandir Program:

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने आज यहां बताया कि श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों के उपरान्त अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों के वाहनों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिये विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि परम्परागत रूप से उपयोग की जा रही सरफेस पार्किंगों के अतिरिक्त सत्तर एकड़ भूमि का अलग से चयन पूर्व में किया जा चुका है, जिसमें दस एकड़ गुप्तार घाट, पैंतीस एकड़ उदया चौराहा तथा पच्चीस एकड़ प्रहलाद घाट व राजघाट के समीप है।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य के साथ ही बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन एवं यातायात की उच्च स्तरीय सुविधायें सुगमता से उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत जनपदों से जोडऩे वाले विभिन्न मार्गों को तथा श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के विभिन्न मार्गों का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कर आधुनिक व उच्चस्तरीय जनसुविधायें विकसित की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालु, पर्यटकों के वाहनों को पार्किंग की बेहतर व्यवस्था हेतु अयोध्या में पांच मल्टीलेवल पार्किंग बनायी जा रही है, जिसमें से चार मल्टीलेवल पार्किंग टेढ़ी बाजार, कौशलेश कुंज, अमानीगंज का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट के निकट स्मार्ट वाहन पार्किंग के कार्य को इसी माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जायेगा। इन स्मार्ट पार्किंग में 526 चार पहिया वाहनों और 511 दो पहिया वाहनों के साथ ही 1400 से अधिक दो पहिया वाहनों के सरफेस पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बढऩे की संभावना है, जिसको देखते हुए वाहनों के लिये पार्किंग बनायी जा रही है जिसमें श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर, अपर जिलाधिकारी सलिल कुमार पटेल, सीओ ट्रैफिक व सहायक अभिलेख अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Shri Ram Mandir Program:

यहां से शेयर करें