Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Bollywood: रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में शिल्पा कुंद्रा Bollywood: रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में शिल्पा कुंद्रा

Bollywood: रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

Bollywood:  मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का कहना है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ उनकी बहुत अच्छी केमेस्ट्री है जो उनकी आने वाली वेबसीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आयेगी।

Bollywood:

रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ऑबराय नजर आने वाले हैं। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक इंटरैक्टिव सेशन के दौरान अपने सह-कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और विवेक ओबेरॉय के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया है।

सरदार पटेल का सदैव ऋणी रहेगा देश: रवि शर्मा

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन आयोजित किया, जहां एक प्रशंसक ने उनसे सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और विवेक ओबेरॉय के साथ काम करने के उनके अनुभव के बारे में पूछा। शिल्पा ने जवाब में कहा,यह एक अद्भुत अनुभव था। सिड और विवेक दोनों अभिनेताओं के साथ मेरी पहली आउटिंग। दोनों बहुत अलग हैं। सिड काम से काम रखता है। वो जैसा दिखता है वैसा ही है। मुझे वो पसंद है। उसकी खासियत ये है कि वो अपने आप को एक पल में बदल सकता है। विवेक और मैं एक-दूसरे को सालों से जानते हैं। इसलिए, हम बस एक साथ बैठते हैं और बात करते हैं। लेकिन एक बात जो दोनों अभिनेताओं के साथ कॉमन रही वह यह थी कि उन्होंने वही किया जो उनसे कहा गया था। मुझे लगता है कि हम तीनों के बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है जो इंडियन पुलिस फोर्स में देखने को मिलती है।
‘इंडियन पुलिस फोर्स’ 19 जनवरी 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जायेगी।

Breaking news: ओमान में ऊर्जा सुरक्षा, अंतरिक्ष, डिजिटल पेमेंट पर साझीदारी करेगा भारत

Bollywood:

यहां से शेयर करें