Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सड़क पर घूम रहे गोवंशों को ग्रामीणों ने स्कूल में बनाया बंधक सड़क पर घूम रहे गोवंशों को ग्रामीणों ने स्कूल में बनाया बंधक

सड़क पर घूम रहे गोवंशों को ग्रामीणों ने स्कूल में बनाया बंधक

Firozabad news :  सड़क पर छुट्टा घूमने वाले गोवंश से लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं ।  किसानों की फसलों को ये गौवंश चौपट कर रहे हैं। वहीं इनकी चपेट में आने से लोग भी दुर्घटना का शिकार बन रहे है । इसके चलते गुस्साए ग्रामीणों ने आवारा गोवंशों को खदेड़कर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंधक बना दिया । गोवंशों को बंधक बनाने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया । नसीरपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्राइमरी स्कूल में बंद किए गए इन गोवंशों को मुक्त कराया । इधर विकास खंड की पहुंची टीम ने गोवंशों को गाड़ी में बंद करके गौशाला भिजवाया , तब कहीं जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ ।
             सड़क पर छुट्टा घूमने वाले गोवंशों के आतंक से परेशान ग्राम छटनपुरा के ग्रामीणों का सब्र बुधवार को टूट गया। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर गांव एवं आसपास के खेतों में घूम रहे गोवंशों को खदेड़कर गांव के प्राथमिक विद्यालय में अंदर कर दिया । इस घटना की सूचना जैसे ही प्रशासन को हुई, तो प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया । आनन-फानन में पशु चिकित्साधिकारी, ब्लॉक की टीम एवं थाना नसीरपुर पुलिस छटनपुरा गांव में जा पहुंची, जहां पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय में बंद गोवंशों को मुक्त कराया। इसके बाद ब्लॉक की टीम ने गांव में पहुंचकर सभी आवारा गोवंशों को कैटल गाड़ी में बंद करके गौशाला तक पहुंचवाया । इस बारे में ग्रामीणों का कहना था कि वो इन गौवंश के आतंक से काफी परेशान हो चुके है। उनकी खड़ी फसलों को इनके द्वारा खराब किया जा रहा है । कई बार तो गौशलों से भी बाहर आकर ये खेतों में नुकसान कर रहे हैं ।
   थाना प्रभारी का ये था कहना –
      इस बारे में थाना नसीरपुर प्रभारी प्रेमशंकर पांडेय का कहना था कि वो गांव में पहुंचे तो प्राथमिक विद्यालय में कई गोवंश बंद थे। जिनको विद्यालय से बाहर निकलवाकर गौशाला भिजवाया। इस दौरान कोई भी ग्रामीण गोवंश को मुक्त करने का विरोध करने के लिए सामने नहीं आया ।
यहां से शेयर करें