Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल   बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल  

बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल  

Firozabad / Shikohabad news  : मथुरा जिले के अंतर्गत कोसी के निकट किसी ईंट भट्टे पर काम करने जा रहे बाइक सवारो को किसी अज्ञात वाहन द्वारा जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । जिनको उपचार के लिए 102 एम्बुलेंसकर्मियों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया। जनपद जालौन के गांव चिकासी निवासी सतेंद्र सिंह ( 27 साल ) पुत्र जगत सिंह अपने भाई अजय (23) पुत्र जगत सिंह एवं रिश्तेदार विष्णु ( 25 ) पुत्र रामहेत निवासी वाडगर जिला हमीरपुर के साथ एनएच टू से बाइक द्वारा आगरा की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव धातरी के समीप पहुंचे, तभी अचानक पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को कट मार दिया । जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है । घायल सतेंद्र के अनुसार वह तीनों ईंट भट्टे पर पथाई का कार्य करने के लिए जा रहे थे।
यहां से शेयर करें