Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Ghaziabad News: निर्माण सामग्री की समय समय पर होनी चाहिए जांच Ghaziabad News: निर्माण सामग्री की समय समय पर होनी चाहिए जांच

Ghaziabad News: निर्माण सामग्री की समय समय पर होनी चाहिए जांच : सुनीता दयाल

Ghaziabad News:  गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल ने रविवार को कविनगर जॉन के वार्ड 91 कविनगर के ड़ी 16 से डी 01 तक,वार्ड 47 शास्त्री नगर सेंट मेरी स्कूल से हापुड़ रोड,वार्ड 47 महेंद्रा एन्क्लेव में ए ब्लॉक में 31 न से 34 व 40 तक,वार्ड 62 पूरे जे ब्लॉक की आंतरिक सड़क व डी ब्लॉक गली न 13 कि सड़क,वार्ड 56 अवंतिका प्रथम गेट न 1 कि सड़क एवं वार्ड 24 मार्शल महल से एन एच 9 तक नाला निर्माण व महरौली गांव एन एच 9 से भालू की दुकान ओमदत्त के मकान तक नाली व सड़क निर्माण के कार्यो का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इन्य कार्यो की लागत लगभग 3 करोड़ 90 लाख है। यह कार्य 15वें वित्त, निगम निधि एवं पार्षद कोटे से कराए गए है।

Ghaziabad News:

महापौर ने जिम्मेदार अधिकारी को निर्देश दिए है की नाली, सड़क, एवं नाले के निर्माण में सामग्री की समय समय पर जांच होनी चाहिए, किसी प्रकार की कोई शिकायत नही मिलनी चाहिए सामग्री की गुणवत्ता में कोई कोम्प्रोमाईज नही किया जाएगा। साथ ही स्थानीय निवासियों को बताया कि आपके पार्षद लगातार आपकी सामस्य को लेकर मेरे पास ओर नगर निगम में आते है और इनकी मेहनत के कारण आज उपरोक्त स्थल पर सड़क निर्माण हो रहा है इसी प्रकार आपको भी मा. पार्षदों एवं नगर निगम का साथ देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-Greater Noida: RTI के तहत जिले में 1700 सीटें बढ़ेगी

Ghaziabad News:

स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई वर्षों के यह सड़क व नाले निर्माण कार्यो के लिए लंबित थे जिनका आज शिलान्यास किया गया है और इसके लिए हम महापौर सुनीता दयाल एवं अपने पार्षद का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते है और हमेशा आपके हर कार्य के लिए अपना सहयोग प्रदान करेंगे। इस मौके पर पार्षद शिवम शर्मा,पार्षद अमित त्यागी,पार्षद अमित डबास,पार्षद मनोज त्यागी,पार्षद पवन कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- GDA NEWS: निगम ने टैक्स की वसूली की कार्रवाई की तेज, 41.70 लाख हुई वसूली

Ghaziabad News:

यहां से शेयर करें