Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
 एजूकेशन लोन व सरकारी नौकरियों का लाभ लेने की ललक ने भेजा जेल   एजूकेशन लोन व सरकारी नौकरियों का लाभ लेने की ललक ने भेजा जेल 

 एजूकेशन लोन व सरकारी नौकरियों का लाभ लेने की ललक ने भेजा जेल 

Firozabad news :  थाना शिकोहाबाद में हरवीर सिंह की तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला  पंजीकृत किया गया था, जिसमें प्रतिवादी मुन्नालाल निवासी ग्राम छीछामई थाना शिकोहाबाद द्वारा अपने भाई सोनवीर के साथ मिलकर अपनी पुत्री रिंकी की उम्र कम कराकर हाईस्कूल, वोटरकार्ड एवं पैनकार्ड फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए गए हैं । जिससे एजूकेशन लोन एवं सरकारी नौकरियों में अधिक अवसर मिल सकें।  जबकि रिंकी  की उम्र अधिक हो चुकी है एवं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उम्र कराते हुए पुनः हाईस्कूल की परीक्षा दी गयी है ।
Firozabad news
          इधर मामले की जाँच उ0नि0 मोमराज मय पुलिस टीम द्वारा की गयी जिसमें पाया गया कि मुन्नालाल द्वारा अपने भाई सोनवीर सिंह के साथ मिलकर एजूकेशन लोन प्राप्त करने हेतु एवं अन्य लाभ प्राप्त करने हेतु हाईस्कूल, वोटरकार्ड एवं पैन कार्ड फर्जी तरीके से बनवाए गए, जिसमें रिंकी की उम्र कम दिखाई गयी । मुन्नालाल द्वारा अपने भाई सोनवीर के साथ मिलकर अपनी पुत्री का पुनः हाईस्कूल में दाखिला कराने हेतु कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर हाईस्कूल में दाखिला कराया गया जिससे उसे आगे सरकारी नौकरियों में कम उम्र का लाभ मिल सके । हाईस्कूल के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रिंकी द्वारा वर्ष 2008 में बीए  बीडीएम शिकोहाबाद से पास किया गया ।  जाँच में प्राप्त फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शुक्रवार को रिंकी को गिरफ्तार किया गया जिसमें अभियुक्तगण द्वारा कारित कृत्य आपराधिक झडयंत्र पूर्वक छल करने, कूट रचना करने, कूटरचित कागजातों को असली कागजातों की तरह प्रयोग किए गए जो कि आपराधिक श्रेणी में आते हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, उ0नि0 मौमराज सिंह, विक्रम सिंह , म0आ0 रिंकुल शामिल रहे ।
यहां से शेयर करें