Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
संसद में सांसद दानिश अली को भाजपाई MP ने कहा आतंकवादी,राजनाथ ने... संसद में सांसद दानिश अली को भाजपाई MP ने कहा आतंकवादी,राजनाथ ने...

संसद में सांसद दानिश अली को भाजपाई MP ने कहा आतंकवादी,राजनाथ ने जताया खेद…

गुरूवार को राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान, लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बहस हो रही थी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सांसद दानिश अली को लेकर के आपत्तिजनक बयाद दिए है। बहस के दौरान टोकने पर बिधूड़ी ने दानिश अली को उग्रवादी और आतंकवादी तक कह दिया है। हालांकि,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसके लिए सदन में खेद जताया।
भाजपा नेता की यह टिप्पणी संसद के निचले सदन में चंद्रयान-3 की सफलता पर चर्चा के वक्त,कार्यवाही के दौरान बिधूड़ी को यह कहते हुए सुना कि ये उग्रवादी है ये आतंकवादी है। आपको बता दे कि दानिश अली उत्तर प्रदेश अमरोहा निर्वाचन क्षेत्र से बीएसपी सांसद है। बिधूड़ी के द्वारा दानिश अली को आपत्तिजनक टिप्पणी पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। दानिश अली ने कही कि भााजपा सदस्य को अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चीहए पीठासीन सभापति कोडिकुनिल सुरेश ने कहा कि बिधूड़ी के आपत्तिजनक शब्दों को रिकटर्ड से हटा दिया गया है।
शोर-शराबे के चलते सदन के उपनेता राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हेंने वह टिप्पणी सुनी नहीं है, लेकिन बिधूड़ी ने यदि एसी कुछ टिप्पणी की है जिससे बसपा सांसद की भावना आहत हुई है इसलिए उन्हें रिकटर्ड से हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि में इस पर खेद व्यक्त करता हूं। राजनाथ सिहं के इस कदम की सदस्यों ने मेजें थपथपाकर सराहन की।

और पढें:https://jaihindjanab.com/up-trade-show-president-inaugurated-up-trade-show/

यहां से शेयर करें