Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
India vs Australia: ऑस्‍ट्रेलिया का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार India vs Australia: ऑस्‍ट्रेलिया का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार

India vs Australia: ऑस्‍ट्रेलिया का मोहाली में भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार

India vs Australia: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia Live) के बीच आज मोहाली के आईएस बिंद्रा स्‍टेडियम पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कमान केएल राहुल संभालेंगे। पैट कमिंस ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की अगुवाई करेंगे। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच होने की उम्‍मीद है।

IND vs AUS 1st Odi LIVE: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia Live) के बीच आज मोहाली के आईएस बिंद्रा स्‍टेडियम पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारत के कप्‍तान केएल राहुल ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवरों में एक विकेट के नुकसान के साथ 31 रन बनाए. स्टीव स्मिथ 29 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं. वॉर्नर 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. शमी-बुमराह 4-4 ओवर फेंक चुके हैं.

India vs Australia:

ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान के साथ 26 रन बनाए. मोहम्मद शमी ने 3 ओवरों में एक विकेट लेकर 15 रन दिए हैं. जसप्रीत बुमराह ने 3 ओवरों में 2 मेडन निकालकर 7 रन दिए हैं. स्मिथ 12 रन और वॉर्नर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा. केएल राहुल इस मैच में भारत की कप्तानी करेंगे. रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को शुरुआती दो मैचों से आराम दिया गया है. ये प्लेयर्स तीसरे वनडे से मैदान पर वापसी करेंगे. भारत की प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव नजर आएंगे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल पहले वनडे में नहीं खेलेंगे. उन्हें ब्रेक दिया गया है.

अगर मोहाली वनडे के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो शुभमन गिल के साथ ईशान किशन को ओपनिंग का मौका मिल सकता है. रोहित की गैरमौजूदगी में ईशान अहम भूमिका निभा सकते हैं. टीम इंडिया नंबर 3 पर सूर्यकुमार यादव को मौका दे सकती है. वहीं श्रेयस अय्यर भी मैदान पर वापसी कर सकते हैं. अय्यर को नंबर 4 पर बैटिंग का मौका मिल सकता है. वाशिंगटन सुंदर या तिलक वर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है.

भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवर ऑल रिकॉर्ड प्रभावी रहा है. हालांकि आंकड़ों में ऑस्ट्रेलिया का ही पलड़ा भारी नजर आता है. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 146 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 54 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि 82 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी वनडे इसी साल मार्च में खेला गया था. चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. विराट कोहली ने चेन्नई में अर्धशतकीय पारी खेली थी. हालांकि फिर भी टीम नहीं जीत सकी.

मोहाली वनडे के लिए संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट –

भारत : शुभमन गिल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), तिलक वर्मा/वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, एडम जाम्पा

India vs Australia:

यहां से शेयर करें