Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण गांवों में लगा रहा मुफ्त कनेक्शन शिविर, 417 आवेदन मिले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण गांवों में लगा रहा मुफ्त कनेक्शन शिविर, 417 आवेदन मिले

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण गांवों में लगा रहा मुफ्त कनेक्शन शिविर, 417 आवेदन मिले

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से गांवों में सीवर कनेक्शन के लिए मुफ्त शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को जुनपत और मथुरापुर में शिविर लगाया गया। इन दो गांवों से सीवर कनेक्शन के लिए 86 आवेदन प्राप्त हुए। इससे पहले रविवार को बिरौंडा-बिरौंडी में आयोजित कैंप में 75 आवेदन और सोमवार को साकीपुर व गुलिस्तानपुर में आयोजित शिविर में सीवर कनेक्शन के लिए 256 आवेदन आए हैं।

यह भी पढ़े : हरियाणा सरकार ने 32.69 करोड़ की 14 नई परियोजनाओं को दी मंजूरी

 

ग्रेटर नोएडा को स्वच्छता के पहले पायदान पर पहुंचाने के उद्देश्य से प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर को ग्रामीणों को सीवर का मुफ्त कनेक्शन देने के लिए बीते 26 नवंबर से अभियान चलाया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्टाफ गांवों के सरकारी स्कूल या बरातघर में शिविर लगा रहा है। प्राधिकरण अब तक 6 गांवों, जुनपत, मथुरापुर, बिरौंडा, बिरौंडी और साकीपुर व गुलिस्तानपुर में शिविर लगाया जा चुका है, जिससे इन छह गांवों से सीवर कनेक्शन के कुल 417 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राधिकरण ने शेष गांवों में शिविर लगाने के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़े : NTEP: सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान में पांच दिन में मिले टीबी के 12 नये मरीज

 

सीवर विभाग के मुताबिक 29 नवंबर को तुगलपुर व नामौली में, 30 नवंबर को रामपुर व अमृतपुर में, 01 दिसंबर को नवादा व जैतपुर, 02 दिसंबर को चुहड़पुर व नटों की मडै़या, 03 दिसंबर को कयामपुर व ऐच्छर, 04 दिसंबर को गुर्जरपुर व मलकपुर, 05 दिसंबर को मुबारकपुर व बेगमपुर, 06 दिसंबर को सूरजपुर व लखनावली, 07 दिसंबर को हबीबपुर व डेरीन, 08 दिसंबर को जलपुरा व हल्दौनी और 09 दिसंबर को कुलेसरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। सीवर कनेक्शन के लिए आवेदक अपना आधार व फोटो साथ लाकर आवेदन कर सकते हैं। प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने अपील की है कि ग्रामीण तय तिथियों पर शिविर में जाकर सीवर के कनेक्शन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। शिविर के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा, प्रबंधक शुभांगी तिवारी, हरिंदर सिंह सहायक प्रबंधक, मोहम्मद रमीज तकनीकी सुपरवाइजर, ललित राजपूत, तकनीकी सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

यहां से शेयर करें