Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आगरा-दिल्ली हाईवे पर ट्रक से टक्कराई बारातियों से भरी ट्रैवलर, चार की दर्दनाक मौत आगरा-दिल्ली हाईवे पर ट्रक से टक्कराई बारातियों से भरी ट्रैवलर, चार की दर्दनाक मौत

आगरा-दिल्ली हाईवे पर ट्रक से टक्कराई बारातियों से भरी ट्रैवलर, चार की दर्दनाक मौत

आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर बारातियों से भरी एक टैंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 4 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायलों को इस्लाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह घटना थाना कोसी कलां क्षेत्र की है।

यह भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण गांवों में लगा रहा मुफ्त कनेक्शन शिविर, 417 आवेदन मिले

दरअसल, मंगलवार यानी 28 नवंबर को हरियाणा के पलवल से छाता के उमराया गांव में बारात आई थी। लगभग 15 बाराती एक ट्रेवलर संख्या UP 16 FT 0456 से शादी में पहुंचे। देर रात खाना खाने के बाद बाराती इसी ट्रेवलर से वापस पलवल लौट रहे थे। इसी बीच आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रेवलर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई,
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में इलाज के दौरान ध्रुव, चुन्नी लाल, श्याम और दलवीर सिंह की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

यहां से शेयर करें