Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Pinipat News: मुख्यमंत्री पानीपत में पूर्वांचल समाज की ओर से आयोजित छठ पूजा करेंगे शिरकत Pinipat News: मुख्यमंत्री पानीपत में पूर्वांचल समाज की ओर से आयोजित छठ पूजा करेंगे शिरकत

Pinipat News: मुख्यमंत्री पानीपत में पूर्वांचल समाज की ओर से आयोजित छठ पूजा करेंगे शिरकत

Pinipat News: मुख्यमंत्री के मीडिया सेक्रेटरी प्रवीण अत्रे ने वीरवार को पानीपत के लोक निर्माण विश्रामगृह में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी 19 नवंबर को पानीपत में पूर्वांचल समाज की ओर से आयोजित छठ पूजा के कार्यक्रम में भाग लेंगे और पूजन विधि में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के मीडिया सेक्रेटरी प्रवीण अत्रे ने कहा कि आगामी 19 नवंबर को पानीपत में पूर्वांचल समाज की ओर से आयोजित छठ पूजा के कार्यक्रम में भाग लेंगे।  इसके लिए स्थानीय प्रशासन और सरकार द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल छठ पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्वांचल के लोगों से बातचीत भी करेंगे। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जब मुख्यमंत्री पद का पदभार संभाला तो एक बहुत बड़ा व्यवस्था परिवर्तन हुआ और गरीब व वंचित लोगों के लिए योजनाओं को क्रियान्वित किया गया। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य गरीबों का उत्थान करना था।

यह भी पढ़े : Haryana News:हरियाणा में ग्रुप ए और बी अधिकारी जांच अधिकारी के रूप में अधिकृत

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गरीब मजदूर और कमेरा वर्ग के लिए विगत 9 साल में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवाद को खत्म कर प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को नई दिशा दी है। उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन कर आम व्यक्ति की सरकार होने का एहसास कराया है। गरीबों और वंचितों के लिए विकास कार्य करवाए हैं। प्रवीन अत्रे ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है और इसी योजना के तहत 50 हजार लोगों को ऋण उपलब्ध करवाकर उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में से पर्ची खर्ची सिस्टम बंद कर मेरिट के आधार पर नौकरियां दी हैं।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीतियां बनाकर भ्रष्टाचार पर कुठाराघात किया है। प्रदेश सरकार की नई उद्योग नीति के तहत प्रदेश में छोटे व मंझले लगभग 1 लाख 60 हजार उद्योग लगे हैं जिनके तहत 12 लाख 60 हजार लोगों को नौकरियां प्राप्त हुई हैं। मुख्यमंत्री ने गरीब व्यक्ति को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया है ताकि उनकी आय में वृद्धि की जा सके।

यह भी पढ़े : Haryana News:58.36 लाख मीट्रिक टन धान और 3.90 लाख मीट्रिक टन बाजरा की खरीद

 

 यही नहीं किसानों के लिए भी अभूतपूर्व योजना चलाई है पूरे देश में किसानों को गन्ने का सबसे ज्यादा 400 रुपए प्रति क्विंटल भाव दिया जा रहा है जो  कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आज 14 फसले एमएसपी पर सरकार खरीद रही है। यही नहीं किसानों को उनका अनुदान सीधा उनके खाते में दिया जा रहा है। आज प्रदेश प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की की छठ पूजा पर आयोजित इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा बढ़ चढक़र भाग ले।

यहां से शेयर करें