Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Chandigarh News: UIDAI ने नि:शुल्क आधार कार्ड अपडेशन की अंतिम तिथि को 14 दिसंबर तक बढ़ाया Chandigarh News: UIDAI ने नि:शुल्क आधार कार्ड अपडेशन की अंतिम तिथि को 14 दिसंबर तक बढ़ाया

Chandigarh News: UIDAI ने नि:शुल्क आधार कार्ड अपडेशन की अंतिम तिथि को 14 दिसंबर तक बढ़ाया

Chandigarh News: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा निशुल्क आधार कार्ड अपडेशन करने की तिथि को बढ़ाकर 14 दिसंबर 2023 कर दिया गया है।  यह जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड धारक को किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, ऐसे व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। आधार कार्ड धारक माई आधार पोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। नागरिक इस नि:शुल्क सेवा का लाभ उठाते हुए आधार कार्ड अपडेट करवाए और साथ ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को भी आधार में अपडेट रखें।

 

यह भी पढ़े : Pinipat News: मुख्यमंत्री पानीपत में पूर्वांचल समाज की ओर से आयोजित छठ पूजा करेंगे शिरकत

यहां से शेयर करें