Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
traffic system : दीपावली पर यातायात व्यवस्था के लिए बैठक का आयोजन traffic system : दीपावली पर यातायात व्यवस्था के लिए बैठक का आयोजन

traffic system : दीपावली पर यातायात व्यवस्था के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन

traffic system : जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर यातायात एवं प्रशासन राहुल प्रकाश ने दीपावली पर्व के मध्यनजर सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर्व के दौरान यातायात पुलिस अधिकारियों की ओर तैयार की गई कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में गत वर्ष की यातायात व्यवस्था व इस दौरान आई समस्याओं की पूर्ण जानकारी ली गई व यातायात अधिकारियों को निम्न दिशा-निर्देश प्रदान किये गए है।

traffic system :

जयपुर शहर में सजावट एवं रोशनी को देखने के लिये भारी संख्या में जन समूह पैदल एवं वाहनों से शहर के मुख्य बाजारों में आता है। विशेष रूप से चारदीवारी क्षेत्र के साथ-साथ अन्य मुख्य बाजारों में भी पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था के लिए समुचित जाब्ते का नियोजन किया जाये। समस्त अधिकारी-कर्मचारी आमजन से शालीनता पूर्वक व्यवहार एवं संवाद करेंगे। विशेष यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में आमजन को अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इस के लिए सहायता बूथ बनाकर पब्लिक एडेंस सिस्टम एवं डायवर्जन वाले स्थानों पर बैनर,पोस्टर,लगाकर एवं वी.एम.एस. के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करायेंगे। गत वर्ष के दौरान की गई विशेष यातायात व्यवस्था के दौरान यातायात दबाव के स्थानों पर सम्बन्धित पुलिस निरीक्षक स्वयं उपस्थित रहकर यातायात व्यवस्था करवाये एवं आवश्यक होने पर अतिरिक्त जाब्ता नियोजित कर सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध करायेगें। आमजन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए बस, मिनीबस, भारी वाहन, वन-वे का डायवर्जन प्लान समयानुसार लागू किया जाये।

traffic system :

विशेष यातायात व्यवस्था के दौरान बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर वाहनों की पार्किंग नहीं होने देंगे एवं परकोटे के निवासियों एवं दुकानदारों के वाहनों की पार्किंग रामनिवास बाग स्थित जेडीए पार्किंग व चौगान स्टेडियम, रामलीला मैदान एवं अन्य निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क करने के लिए समझाइश करेंगे। यातायात पुलिस के ट्रेफिक वार्डन एवं थाना पुलिस के पुलिस मित्र के सहयोग से आमजन से समझाइश कर यातायात का सुगम संचालन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। इन्टरसेप्टर वाहन-हॉक लगातार राउण्ड पर रहकर पीए सिस्टम से अनाउंस करेंगे एवं मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण एवं वाहन पार्क नहीं होने देंगे।

traffic system :

बैठक में पुलिस उपायुक्त उत्तर राशी डोगरा डूडी, पुलिस उपायुक्त यातायात लक्ष्मण दास, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात राजेन्द्र सिंह, ज्ञानप्रकाश नवल, सहायक पुलिस आयुक्त माणकचौक डॉ. हेमन्त ,सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नरेन्द्र कुमार,सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज सुरेन्द्र बांगड़वा ,सहायक पुलिस आयुक्त यातायात हरि शंकर शर्मा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- Diwali Gift : राज्यों को तोहफा, सरकार ने जारी किए कर हस्तांतरण के रूप में 72,961 करोड़ रुपये

traffic system :

यहां से शेयर करें