Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
first semi final : नोएडा के चिराग ने सिद्धार्थ को सीधे सेटों में दी मात first semi final : नोएडा के चिराग ने सिद्धार्थ को सीधे सेटों में दी मात

first semi final : नोएडा के चिराग ने लखनऊ के सिद्धार्थ को सीधे सेटों में दी मात

first semi final : नोएडा। लखनऊ में योनेक्स सनराइज डाॅ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल उ0प्र0 स्टेट सीनियर बैड़मिंटन चैम्पियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। बुधवार को कुल 56 मैच खेले गये। एकल पुरुष सेमी फाइनल में नोएडा के चिराग सेठ ने लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा को सीधे सेटों में हरा दिया।

first semi final :

गोमतीनगर स्थित बी.बी.डी. उ0 प्र0 बैड़मिंटन अकादमी में खेले जा रहे मैच में सुबह से ही खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। महिला खिलाड़ियों ने भी जमकर पसीना बहाया। पुरुष एकल सेमी फाइनल में नोएडा के चिराग सेठ ने लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा को 21-15, 21-19 से हरा दिया। दूसरे पुरुष एकल में नोएडा के नीर नेहवाल ने नोएडा के ही हर्षित तोमर को 21-19, 21-18 से हराया। UP State Senior Badminton Championship

महिला एकल प्रथम सेमी फाइनल में सीतापुर की तनीषा सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने यूपी के सिमरन चौधरी को सीधे सेटों में 21-13, 21-14 से हरा दिया, जबकि दूसरे सेमी फाइनल में हापुड़ की काजल पवार ने लखनऊ के अमोलिका सिंह को तीन संघर्ष पूर्ण सेटों में 16-21, 21-17, 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं क्वार्टर फाइनल में नोएडा के हर्षित तोमर ने जौनपुर के प्रतीक श्रीवास्तव को 21-13, 21-18 से हरा दिया।

यह भी पढ़ें:- World’s Poorest Countries: दुनिया का सबसे गरीब देश, जहां एक वक्त की रोटी को भी पड़ते हैं लाले

first semi final :

यहां से शेयर करें