Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
CM to Letter: डायल 112 के संविदा कर्मियों का मुद्दा अजय राय ने उठाया CM to Letter: डायल 112 के संविदा कर्मियों का मुद्दा अजय राय ने उठाया

CM to Letter: डायल 112 के संविदा कर्मियों का मुद्दा अजय राय ने उठाया, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

CM to Letter: लखनऊ। डायल 112 में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में पिछले सात वर्षों से कोई वृद्धि नहीं हुई। इसको लेकर महिला कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया था। इसी बीच बुधवार को कांग्रेस भी इसमें कूद पड़ी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें जल्द मानदेय और सुविधाएं देने की मांग की।
अजय राय ने अपने पत्र में लिखा है कि इन कर्मियों को न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये दिया जाना चाहिए। प्रत्येक माह दो छुट्टियां देने की भी मांग की है। इसके साथ ही नौकरी की सुरक्षा के लिए नियमावली बनाकर कम से कम 15 साल तक उनकी नौकरी सुरक्षित की जाए।

CM to Letter:

अजय राय ने कहा है कि आंदोलनरत संविदा कर्मचारियों को किसी भी तरह प्रताड़ित न किया जाए। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा है कि संविदा कर्मचारियों को लेकर उठाई गई मांगों को आज ही मान लिया जाए तो अच्छा रहेगा। इस मामले को लेकर प्रदर्शन को योगी सरकार ने गंभीरता से लेते हुए दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें अब डॉयल 112 की कमान अब नीरा रावत को सौंपी गई है।

सरकार ने इस मामले के बाद यूपी में तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। डॉयल 112 के एडीजी अशोक कुमार सिंह को हटाकर अब इसकी जिम्मेदारी नीरा रावत को सौंपी गई है। वहीं डीजी सहकारिता आनंद कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग का डीजी बनाया गया है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में डॉयल 112 की महिला कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने मंगलवार को सीएम आवास की तरफ मार्च किया था लेकिन बीच में ही उनको रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारी को हटाने की कोशिश की गई, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। हालांकि बाद में पुलिस ने इनको वहां से हटा दिया।

यह भी पढ़ें:- Diwali Gift : राज्यों को तोहफा, सरकार ने जारी किए कर हस्तांतरण के रूप में 72,961 करोड़ रुपये

CM to Letter:

यहां से शेयर करें