Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP News : गर्व से कहो नाई समाज के लोग हमारे भाई हैं : अखिलेश यादव UP News : गर्व से कहो नाई समाज के लोग हमारे भाई हैं : अखिलेश यादव

UP News : गर्व से कहो नाई समाज के लोग हमारे भाई हैं : अखिलेश यादव

UP News : गोरखपुर। हमारे नाई समाज के लोगों ने लिखा है, नारे लगाए हैं, मैं देख रहा हूं कि गर्व से कहो हम नाई हैं। हमारे समाजवादी साथी इनको जोड़ते हुए कहेंगे गर्व है कि हमारे ये भाई हैं।

यह बातें शनिवार को गोरखपुर के रेशमा रावत कृषक इंटर कॉलेज में आयोजित नाई महासभा की महारैली में आई जनता और सपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही। वह जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली को सम्बोधित कर रहे थे।

UP News :

अखिलेश यादव ने मंच से भाजपा पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब-जब मुख्यमंत्री यहां आए हैं फिर जब वापस गए हैं तो किसी न किसी की हत्या हुई है, आप अखबार उठाकर देख लीजिए। ये है इनकी जीरो टॉलरेंस।

सपा अध्यक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह का भेदभाव भारतीय जनता पार्टी में हो रहा है मुझे उम्मीद है इस तरह के सम्मेलन से बहुजन समाज जागरूक होगा। वो एक साथ आएंगे और इन गलत नीतियों के खिलाफ आने वाले 2024 के चुनाव में भाजपा को हराएंगे।

उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री कुछ नहीं जानते, विधानसभा में आपने नहीं सुना था 46 में 56। हमने उनसे कहा वो सूची दे दो, आज तक नहीं दे पाए। ये बताएं गोरखपुर यूनिवर्सिटी में भर्ती कौन हुए हैं ?

अखिलेश यादव ने मंच से कहा कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) में कोशिश होगी कि जनता के हर वर्ग को जोड़ा जाए, कुछ लोग आए ना आए लेकिन ये जनता का पीडीए है।

Read also- pollution News: गैंस चैबर में रहने को मजबूर हो रहे करोड़ों लोग

प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल खराब
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर जमकर हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई है, कोई गरीब इलाज कराने जाए तो इलाज नहीं मिल रहा। अभी तक बीजेपी ने कोई भी एक जिला अस्पताल नहीं बनवाया। किस भरोसे और उम्मीद के साथ एम्स बना था, जो एम्स में इलाज होना चाहिए थे वो अभी भी नहीं हो पा रहें।

इससे पूर्व सपा अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गोरखपुर दौरे पर शनिवार पहुंचे। वह सहजनवा में भीटी रावत गए। यहां पर उन्होंने स्वर्गीय रेशमा रावत की मूर्ति का अनावरण किया।

Read also- निजी क्षेत्र में क्षय रोगियों का नोटिफिकेशन बढ़ा, इस वर्ष निजी क्षेत्र में 4310 क्षय रोगियों को नोटिफिकेशन हुआ

UP News :

यहां से शेयर करें