Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Big Breaking: SBI को 16,099 करोड़ रुपये का मुनाफा Big Breaking: SBI को 16,099 करोड़ रुपये का मुनाफा

Big Breaking: SBI को 16,099 करोड़ रुपये का मुनाफा

Big Breaking:  मुंबई/नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। बैंक का जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफा 9.13 फीसदी उछलकर 16,099.58 करोड़ रुपये रहा। बैंक को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,752 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

Big Breaking:

एसीबीआई ने शनिवार को दी जानकारी में बताया कि दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 9.13 फीसदी उछलकर 16,099.58 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,752 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था। बैंक ने बताया कि एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ इस दौरान 14,330.02 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,264.52 करोड़ रुपये रहा था।

जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान बैंक की कुल आमदनी 1.12 लाख करोड़ रुपये रही, जो सितंबर, 2022 तिमाही में 88,733 करोड़ रुपये रही थी। इसी तरह सितंबर, 2023 के अंत में बैंक का सकल एनपीए (गैर निष्पादित संपत्तियां) घटकर सकल कर्ज के मुकाबले 2.55 फीसदी हो गया है, जो वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर (July-September) तिमाही के अंत में 3.52 फीसदी रहा था जबकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अंत में यह 2.76 फीसदी था। गौरतलब है कि एसबीआई के पास कुल बाजार का पांचवां हिस्सा है जबकि देश में इसका सबसे बड़ा नेटवर्क मौजूद है।

Petrol & diesel prices : दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

Big Breaking:

यहां से शेयर करें