Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
शिकायतों का गुणवत्ता के साथ समय से करें निस्तारण: डीएम शिकायतों का गुणवत्ता के साथ समय से करें निस्तारण: डीएम

शिकायतों का गुणवत्ता के साथ समय से करें निस्तारण: डीएम

baghpat news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें 43 शिकायतों में से मात्र 9 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बागपत तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिसमें जिलाधिकारी ओर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने जन समस्याएं सुनी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो अधिकारी आइजीआरएस पोर्टल पर या तहसील दिवस की किसी संबंधित शिकायत प्राप्त होती है तो उसका शीघ्र निस्तारण करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

baghpat news :

जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय ओर अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। यदि कोई प्रार्थना-पत्र जटिल समस्या के कारण 7 दिन में निस्तारित नहीं होता है तो, उसकी समय अवधि 15 दिन निस्तारण करने की है।
खेकड़ा में 17, बड़ौत में आई 40 शिकायतें
बागपत। खेकड़ा तहसील में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 17 शिकायतें आई थी। जिसमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि बड़ौत तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुई, मौके पर 3 शिकायत का निस्तारण किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत सेठ, तहसीलदार , जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ,पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित आदि उपस्थित रहे।

baghpat news :

यहां से शेयर करें