Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भाजपा को 2024 में भी हराएंगे और 2027 में भी UP से बाहर करेंगे भाजपा को 2024 में भी हराएंगे और 2027 में भी UP से बाहर करेंगे

Election 2024: भाजपा को 2024 में भी हराएंगे और 2027 में भी UP से बाहर करेंगे: अजय राय

लखनऊ| UP Election 2024: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को कहा है कि उनकी पार्टी 2024 में तो भाजपा को हराएगी ही 2027 में भी इस पार्टी को प्रदेश से बाहर करेगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पहली प्रेस कान्फ्रेंस कर रहे श्री राय ने लखनऊ में केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर हुई युवक की हत्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर केन्द्र सरकार के मंत्री के घर पर बुल्डोजर कब चलेगा। यह भी मांग की कि मंत्री पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हत्या की मौजूदा जज की देखरेख में न्यायिक जांच होनी चाहिए। महिला सिपाही के साथ ट्रेन में हुई बर्बरता की उन्होंने जमकर निंदा की।

UP Election 2024:

उन्होंने कहा कि हम लोग एक संकल्प लेकर आए है और एक वचनबद्धता के साथ हैं कि जो कहेंगे वह करेंगे डंके की चोट पर करेंगे। अजय राय ने कहा कि इस घटना ने योगी सरकार की बहुप्रचारित कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। मंत्री के घर शराब और जुआ का दौर चल रहा था जबकि वह शराब बंदी के लिए अभियान चलाते हैं। उनके अपने ही घर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या होना और उनके द्वारा अपने बेटे को बचाने का षंड़यंत्र करना निंदनीय कृत्य है।

यह भी पढ़ें:- Aligarh News: प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर मां-बेटी की हत्या

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महिला सिपाही के साथ ट्रेन में दरिंदों द्वारा की गई बर्बरता का जिक्र करते हुए कहा कि यह सरकार अपनी ही महिला आरक्षी को सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थ है तो प्रदेश के आम जनमानस की सुरक्षा कैसे कर सकती हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा रेलवे की सुरक्षा के संदर्भ में किये जाने वाले तमाम दावों की हक़ीकत का पर्दाफाश करते हुए उन्होंने प्रश्न किया कि आखिर इस महिला सिपाही सुमित्रा पटेल की रेलवे विभाग सुरक्षा क्यों नहीं कर पाई? उन्होंने कहा कि आज यह बेटी लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। कल जब मैं पीड़ित महिला आरक्षी का हाल चाल लेने के लिए ट्रामा सेंटर जा रहा था तो प्रदेश सरकार ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर मुझे वहां जाने से रोकने का भरसक प्रयास किया लेकिन हम वहां पहुंचे और चिकित्सकों से वार्ता कर महिला आरक्षी का हाल चाल लिया एवं उसके बेहतर इलाज हेतु उनसे बात-चीत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पीड़िता के भाई से मिलने एवं बात-चीत करने नहीं दिया यहां तक कि उनका फोन भी बंद करवा दिया। यह प्रदेश में कायम जंगलराज का ज्वलंत उदाहरण है।

अजय राय ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश के निर्माण कार्यों में गुजरात के ठेकेदारों के माध्यम से लूट कराई जा रही है। प्रदेश के तमाम कार्य गुजरात की कंपनियों से कराया जा रहा है जबकि प्रदेश के मेहनतकश लोगों को किनारे लगाकर उनसे पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम कराया जा रहा है। प्रदेश का पैसा घूमते हुए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है और गुजारातियों की जेब में जा रहा है। प्रदेश की जनता की चिन्ता न करते हुए उन्हें केवल इस बात की चिंता है कि कैसे प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की जाए, देश के प्रधानमंत्री जी बनारस से तीसरी बार कैसे जीतेंगे सिर्फ इस पर ही कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के लोगों की ओर उनका कोई ध्यान नहीं है, उनका परिवार किस प्रकार जीवन यापन कर रहा तथा उनके बच्चों की फीस किस प्रकार जमा हो रही है इसकी कोई चिंता नहीं है, महंगाई आसमान छू रही है घर बनाने से लेकर दवा तक सब महंगा हो गया है, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को ऊपर से जो आदेश आता है वह उसी का ही क्रियान्वयन करते हैं।

यह भी पढ़ें:- DM ने चलाया साफ सफाई फागिंग सैनिटाइजेशन का महाअभियान

यहां से शेयर करें