Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP News: केदारनाथ जा रही कार की ट्रक से टक्कर, चार लोगों की मौत UP News: केदारनाथ जा रही कार की ट्रक से टक्कर, चार लोगों की मौत

UP News: केदारनाथ जा रही कार की ट्रक से टक्कर, चार लोगों की मौत

UP News:

UP News: मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाइवे पर गुरुवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। ट्रक में पीछे से कार की भिड़ंत होने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। चारों लोग अलीगढ़ जनपद के रहने वाले थे। कई लोग घायल भी हुए हैं। यह हादसा नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।

UP News:

गौंडा कस्बा से बुधवार रात रेडीमेड व्यापारी केदारनाथ के लिए अर्टिगा गाड़ी (एचआर 30 एए 2922) से जा रहे थे। इसमें राहुल कौशिक, जुगल, बबलू वार्ष्णेय, विपिन उर्फ भोला, ग्रीन वार्ष्णेय, राजू व मंगेराम शामिल थे। सुबह लगभग चार बजे हादसा हो गया। इसमें सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें पुलिस के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें ग्रीन, विपिन, जुगल और राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। बबलू समेत तीन लोगों की हालत गंभीर है। वह गाड़ी में पीछे की तरफ बैठे थे। सभी ने बाजार बंद कर दिए। मृतकों के घर पर लोगों का तांता लग गया। मृतकों के परिवारीजन मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए हैं। जुगल व विपिन की शादी एक वर्ष पूर्व हुई है।

UP News:

मृतकों के नाम
– 45 वर्षीय रतन पुत्र शिवचरन लाल निवासी गोंडा, थाना गोंडा जनपद अलीगढ़
– 31 वर्षीय भोला पुत्र महेंद्रपाल निवासी गोंडा, थाना गोंडा जनपद अलीगढ़
– 30 वर्षीय जुगल पुत्र ललित कुमार निवासी गोंडा, थाना गोंडा जनपद अलीगढ़
– 36 वर्षीय राहुल पुत्र मुनीम शर्मा निवासी गोंडा, थाना गोंडा जनपद अलीगढ़

घायल
– मनोज पुत्र रामजीलाल निवासी गोंडा, थाना गोंडा जनपद अलीगढ़
– राजू पुत्र अज्ञात निवासी खैर, थाना खैर, अलीगढ़

UP News:

यहां से शेयर करें