Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एमडीए की बड़ी कार्रवाई : 4 बीघा भूमि पर बनी अवैध बाउंड्री ढहाया एमडीए की बड़ी कार्रवाई : 4 बीघा भूमि पर बनी अवैध बाउंड्री ढहाया

एमडीए की बड़ी कार्रवाई : 4 बीघा भूमि पर बनी अवैध बाउंड्री ढहाई

  • बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराएं कोई भी निर्माण न करें : एमडीए वीसी

एमडीए की बड़ी कार्रवाई :  मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्रधिकरण के उपाध्यक्ष शैलेष सिंह के निर्देश पर एमडीए की प्रवर्तन टीम द्वारा आज मछारिया रोड ग्राम सिरसा इनायतपुर में बनवारी द्वारा लगभग 4 बीघा में किए गए अवैध बाउंड्री वाल एवं निर्माण को ध्वस्त किया गया। कार्यवाही में प्राधिकरण के सहायक अभियंता सागर गुप्ता, अवर अभियंता तेजवीर सिंह तथा प्रवर्तन टीम के कर्मचारियों के साथ भारी पुलिस बल उपस्थित रहा।

एमडीए की बड़ी कार्रवाई :

एमडीए वीसी शैलेष सिंह ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा जनमानस से लगातार अपील की जा रही है कि बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराएं कोई भी निर्माण कार्य नहीं करें। ऐसा पाये जाने पर प्राधिकरण द्वारा इसे सुसंगत धारा में कार्यवाही करते हुए कभी भी ध्वस्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- Breaking News: RBI ने L&T Finance पर लगाया 2.5 करोड़ का जुर्माना

एमडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार बहुत स्थानों पर अनियोजित रूप से अवैध प्लाटिंग कतिपय व्यक्तियों द्वारा की जा रही हैं, ऐसे समस्त भूखंड अवैध हैं तथा ऐसे भूखंडों पर कोई भी निर्माण अवैध माना जाएगा तथा प्राधिकरण कभी भी ऐसे निर्माणों को चिन्हित कर नियमानुसार ध्वस्त कर सकता है जिसकी समस्त जिम्मेदारी निर्माणकर्ता की ही होगी।

यह भी पढ़ें:- श्री रामलीला समिति ने संजीव गुप्ता को किया सम्मानित

एमडीए की बड़ी कार्रवाई :

यहां से शेयर करें