Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा पर्व: पूनम गौतम बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा पर्व: पूनम गौतम

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा पर्व: पूनम गौतम

Ghaziabad news :  शहर की शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को नवरात्र महोत्सव और दशहरा पर्व  Navratri Festival and Dussehra Festival के उपलक्ष्य में डांडिया नृत्य और रावण रूपी पुतले का दहन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रताप विहार पी ब्लॉक स्थित गौतम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवरात्रि की धूम रही। नौ देवियों के रूप में बनी विद्यालय की छात्राएं ऐसी प्रतीत हो रही है मानों आसमान से उतरी नौ देवियां अपने-अपने रूपों में अपनी छटा बिखेर रही है।

Ghaziabad news :

डायरेक्टर आशीष गौतम, प्रधानाचार्या पूनम गौतम, उपप्रधानाचार्या तनुजा ने मॉ दुर्गा के प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर, पूजा-अर्चना की। बच्चों ने सर्वप्रथम मां कालिका का चंडी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद नवदुर्गा रूपों की झांकी प्रस्तुत की।डायरेक्टर ने बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों पर चलकर आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्या पूनम गौतम ने कहा यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देने के लिए मनाया जाता है।
उपप्रधानाचार्या तनुजा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उन्हें बधाई देते हुए शपथ दिलाई कि वे राम जी को आदर्श मानकर जीवन में उनके गुणों को धारण करेंगे। रावण रूपी अहंकार का नाश कर सच्चा दशहरा मनाएंगे। सभी को पटाखे रहित दशहरा मनाने के लिए जागरूक करेंगे।

Ghaziabad news :

यहां से शेयर करें