Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida Ramleela : राम का नाम लेना और लीला का मंचन करना महत्वपूर्ण Noida Ramleela : राम का नाम लेना और लीला का मंचन करना महत्वपूर्ण

Noida Ramleela : राम का नाम लेना और लीला का मंचन करना महत्वपूर्ण कार्य: नागर

  • 6वें दिन पूर्व राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर एवं पूर्व विधायक विमला बाथम ने किया रामलीला का शुभारंभ

Noida Ramleela : नोएडा। सेक्टर-46 के रामलीला मैदान में श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी नोएडा के छठे दिन की रामलीला का शुभारंभ पूजा पाठ के बाद पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश नवाब सिंह नागर एवं पूर्व विधायक नोएडा विमला बाथम द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र जैन, संदीप अग्रवाल, पूनम सिंह, संजय गोयल, विकास बंसल एवं कमेटी के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल द्वारा दोनों मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों को पटका पहनकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Noida Ramleela :

पूर्व राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर ने सर्वप्रथम रामलीला आयोजन समिति को बधाई दी और कहा कि धार्मिक सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है। मानव जीवन में आगे बढ़ाने के लिए भगवान श्री राम का नाम जपना और लीला का मंचन करना एक सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।
छठे दिन की रामलीला का वर्णन करते हुए कृष्ण स्वामी ने कहा कि महाराजा दशरथ द्वारा गुरु वशिष्ट जी से परामर्श करके राज्य अभिषेक की घोषणा करना। नगर वासियों का नृत्य करना, केकेई का कोप भवन में जाना, एवं भारत के लिए राज्य मांगना, भगवान राम का वन गमन माता सीता लक्ष्मण प्रभु राम के साथ वन को प्रस्थान करते हैं रास्ते में गंगा पार करते हुए केवट की मुलाकात भारत का अयोध्या आना राम जी को मनाने के लिए चित्रकूट आना प्रभु राम जी का चित्रकूट छोड़कर चले जाना आदि लीला का मंचन किया गया।

Noida Ramleela :

इस अवसर पर संरक्षक मनोज अग्रवाल सीएमडी प्रिया गोल्ड, वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महासचिव गिर्राज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र मित्तल, कृष्ण स्वामी, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव, अशोक गोयल, विकास बंसल, संदीप अग्रवाल, बलराज गोयल, महेश गुप्ता इंदिरापुरम, अनुज गुप्ता, अभिषेक जैन, मुकेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पीयूष द्विवेदी, शरद कुमार सिंह, राजीव जैन, राहुल गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, डॉ मनोज अग्रवाल, डॉ एसपी जैन, नरेश कुशल, सुशील सिंघल, योगेंद्र शर्मा, सुमित शर्मा, डॉ सी के गुप्ता सौरभ मित्तल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:-Ramlila Manchan: पांचवें दिन राम बारात के साथ हुआ आगाज, ये हस्तियां हुई

Noida Ramleela :

यहां से शेयर करें