Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
London News : एयरपोर्ट की कार पार्किंग में लगी आग, सभी फ्लाइट कैंसिल London News : एयरपोर्ट की कार पार्किंग में लगी आग, सभी फ्लाइट कैंसिल

London News : ल्यूटन एयरपोर्ट की कार पार्किंग में लगी आग, सभी फ्लाइट कैंसिल

London News : लंदन के ल्यूटन हवाई अड्डे पर एक बहुमंजिला कार पार्किंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। इस कारण सभी उड़ानें कैंसिल कर दी गईं। सोशल मीडिया पर प्रत्यक्षदर्शियों ने इसके वीडियो और फोटो साझा किए हैं। इनमें ऊपरी मंजिल पर आग की ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं। पार्किंग का करीब 80 प्रतिशत क्षेत्र आग में घिरा हुआ है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

London News :

प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आग लगने से कारों में विस्फोट हो गया। कुछ ही देर में आसमान में धुआं का गुबार उठने लगा। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की वजह से कार पार्किंग का काफी ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसलिए सभी उड़ानों को 11 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- Noida News: अमेरिकन नागरिक ने लगाई 22वी मंजिल से छलांग

London News :

यहां से शेयर करें