Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
प्राधिकरण पर विशाल प्रदर्शन की तैयारी: किसानों की समस्याओं को लेकर जॉइंट पुलिस कमिश्नर-एडीएम को सौंपा ज्ञापन प्राधिकरण पर विशाल प्रदर्शन की तैयारी: किसानों की समस्याओं को लेकर जॉइंट पुलिस कमिश्नर-एडीएम को सौंपा ज्ञापन

प्राधिकरण पर विशाल प्रदर्शन की तैयारी: किसानों की समस्याओं को लेकर जॉइंट पुलिस कमिश्नर-एडीएम को सौंपा ज्ञापन

कल होगा प्राधिकरण पर विशाल प्रदर्शन: अशोक चौहान
Noida News। भारतीय किसान यूनियन मंच के 21 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को सेक्टर 108 नोएडा पुलिस कमिश्नरेट आॅफिस पहुंचकर पुलिस कमिश्नर के नाम ज्ञापन डीआईजी आनंद कुलकर्णी को सौंपा। वही जिला कलेक्ट्रेट सूरजपुर पहुंच कर जिलाधिकारी के नाम का ज्ञापन अपर जिला अधिकारी नितिन मदान को सौंपा। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने डीआईजी आनंद कुलकर्णी  और अपर जिला अधिकारी नितिन मदान को अवगत कराया कि नोएडा प्राधिकरण किसानों के साथ बार-बार लिखित समझौते करता है और फिर लिखित समझौते पर अमल नहीं करता है। जिसके कारण किसानों के अंदर रोष नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़े : Jewar MLA Dhirendra Singh: किसान जैविक खेती को दें बढ़ावा, बताए फायदें

पूर्व में पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने भी किसानों की समस्या के समाधान में सहयोग करने का आश्वासन दिया था और सहयोग किया भी था और लखनऊ में नोएडा प्राधिकरण के अध्यक्ष से मीटिंग कराई थी।  राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने 29 दिसंबर 2021 को नोएडा प्राधिकरण ,पुलिस अधिकारियों को सांसद डॉक्टर महेश शर्मा एवं नोएडा विधायक  पंकज सिंह की उपस्थिति में नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले 81 गांवों के किसानों के साथ लिखित समझौता किया।  जिसमें नोएडा प्राधिकरण ने लिखा था कि 15 दिन से लेकर 6 माह के अंदर सभी मांगों पर कार्य किया जाएगा। लेकिन धरातल पर कोई भी कार्य अमल में नहीं लाया गया है। उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण पर  भारतीय किसान यूनियन मंच का धरना प्रदर्शन 13 अक्टूबर दिन शुक्रवार को होगा। इस मौके पर यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष चौहान,  किसान यूनियन मंच के संरक्षक सुरेंद्र प्रधान, सूरज प्रधान, चरण सिंह प्रधान, मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, कोषाध्यक्ष राजवीर चौहान, राष्ट्रीय महासचिव गौतम लोहिया, नीरज त्यागी ,यूथ विंग प्रवक्ता विमल त्यागी, यूथ विंग महासचिव रिंकू यादव, सत्येंद्र गुर्जर, वीर सिंह टाइगर, बलवीर सिंह, राहुल पवार ,संजय चौहान ,सोनू चपराना, तरुण भाटी आदि किसान मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें