Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
निवेशकों को NEW NOIDA की ओर मोड़ने की तैयारी! जानें प्लान – निवेशकों को NEW NOIDA की ओर मोड़ने की तैयारी! जानें प्लान –

निवेशकों को NEW NOIDA की ओर मोड़ने की तैयारी! जानें प्लान

NEW NOIDA:नोएडा प्राधिकरण की ओर से नए नोएडा को बसाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। 80 गांवों को लेने की घोषणा करने के साथ अब नोएडा प्राधिकरण नोएडा के लिए लैंड बैंक बढ़ाने पर जोर दे रहा है। प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने भूलेख विभाग के साथ बैठक कर लैंड बैंक उपलब्ध कराने के लिए प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। भूलेख विभाग की ओर से पर्याप्त लैंड बैंक हेतु भूमि के क्रिया किए जाने के संबंध में तत्काल कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़े:Noida news:स्पेक्ट्रम मॉल में छापा, पांच गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

NEW NOIDA :घोषित लैंड बैंक लक्ष्य के अनुसार उन सभी गांवों में कैंप लगाए जाएंगे। जहां आपसी समझौते से प्राधिकरण किसानों से जमीन खरीद सकता है। नोएडा की ओर से जिला स्तर पर भूमि अर्जन प्रस्ताव के संबंध में जल्द ही कार्रवाई करने को जिलाधिकारी के साथ बैठक करने के सीईओ ने निर्देश दिए। इसके अलावा 5 प्रतिशत आबादी वाले भूखंडों के मामले ज लंबित हैं। उनको जल्द से जल्द आबादी विनियमितीकरण के तहत सभी मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

सीईओ ने निर्देश दिए कि जहां-जहां प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जे हैं। जल्द से जल्द उन कब्जों को हटा कर जमीन खाली कराई जाए। यदि कोई व्यक्ति अवैध निर्माण कर रहा है तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण और सीलिंग की जानी चाहिए। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी की ओर से कहा गया कि टाइम लाइन बनाकर कार्यवाही हो।

यहां से शेयर करें