Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
केंद्रीय मंत्री ने किया रैपिड रेल साइट का दौरा केंद्रीय मंत्री ने किया रैपिड रेल साइट का दौरा

केंद्रीय मंत्री ने किया रैपिड रेल साइट का दौरा

Ghaziabad news :  देश की पहली सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर  high speed rail corridor की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। मेरठ से दिल्ली तक 82 किलोमीटर लंबे इस रैपिडएक्स रेल कॉरिडोर के प्रथम फेज पर पांच स्टेशन तैयार हैं। प्रथम फेज पर रेल का संचालन किया जाएगा, जिसके लिए इसी महीने की किसी भी तारीख को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर रैपिडएक्स रेल का उद्घाटन कर सकते हैं। आज सांसद वीके सिंह और गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल भी साहिबाबाद आरआरटीएस कॉरिडोर के साहिबाबाद स्टेशन पर पहुंची और तैयारियों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा ने सोमवार को आरआरटीएस कॉरिडोर के साहिबाबाद मेट्रो स्टेशन की तैयारियों का जायजा लिया था। इसके बाद आज मंगलवार को जनरल वीके सिंह महापौर सुनीता दयाल के साथ साहिबाबाद स्टेशन पर तैयारी का जायजा लेने पहुंचे। सांसद वीके सिंह ने बताया कि स्टेशन पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसकी रिपोर्ट आगे भेजी जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से उद्घाटन का समय दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुप्रतीक्षित योजना आरआरटीएस कॉरिडोर का 17 किलोमीटर लंबा प्रथम फेज बनकर तैयार है। प्रथम फेस के 17 किलोमीटर में पांच स्टेशन है। जिनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, और दुहाई डिपो शामिल है।

Ghaziabad news :

17 अक्टूबर को आ सकते हैं सीएम योगी
बता दें कि यह देश की अपनी तरह की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन होगी, जिसकी फुल स्पीड 160 किलोमीटर होगी। अभी आरआरटीएस कॉरिडोर के बचे हुए रूट पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके प्रथम फेज पर रैपिडएक्स रेल चलाने की तैयारियां जोरों पर हैं। सांसद वीके सिंह ने बताया कि 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हापुड़ दौरा है। इस दौरान वे गाजियाबाद के साहिबाबाद आरआरटीएस कॉरिडोर के स्टेशन का मुआयना कर सकते हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से नवरात्रों में उद्घाटन की तारीख मिलने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैपिडएक्स रेल को हरी झंडी दिखाकर इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे।


एक बेटी चला रही रैपिडएक्स रेल, दूसरी साहिबाबाद की स्टेशन कंट्रोलर
गाजियाबाद की बेटी रेशम लोको पायलट और अंजू गोस्वामी साहिबाबाद स्टेशन कन्ट्रोलर हैं। महापौर दोनों बेटियों से मिलीं और बहुत खुशी जाहिर की। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे महिलाएं शक्तिशाली हो रही हैं। आज हर क्षेत्र में वे आगे बढ़कर हिस्सा ले रही हैं। मैं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने गाजियाबाद की बेटी का कद बढ़ाया और इसी गौरव से हमारी बेटियां देश विदेश में उचाइयों को छू रही हैं।

Ghaziabad news :

यहां से शेयर करें