Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Casino games: कैसिनो खेलने नेपाल आये UP के तीन युवक, हिरासत में Casino games: कैसिनो खेलने नेपाल आये UP के तीन युवक, हिरासत में

Casino games: कैसिनो खेलने नेपाल आये यूपी के तीन युवक, पुलिस हिरासत में

Casino games:  काठमांडू । नेपाल पुलिस ने सुनौली भैरहवा बॉर्डर से 10 लाख रुपये नकद सहित तीन भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया है। पैसे का स्रोत नहीं बता पाने के कारण युवकों को हिरासत में लेने की जानकारी पुलिस ने दी है।

Casino games:

नेपाल के सीमावर्ती शहर भैरहवा में कैसिनो खेलने के लिए उनकी ही गाड़ी बुलाकर सीमा प्रवेश करते समय नियमित चेकिंग के दौरान 10 लाख रुपये नकद मिलने की जानकारी भैरहवा पुलिस प्रवक्ता शैलेन्द्र थापा ने दी है। उन्होंने बताया कि पकडे़ गए युवकों में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिला सुनौली निवासी 38 वर्षीय राजू कौशल, गोरखपुर निवासी 40 वर्षीय अभिनव जायसवाल और 34 वर्षीय आस्तिक त्रिपाठी शामिल हैं। पुलिस ने इनको सीमा पार से लाने वाले होटल और कैसिनो की दो गाड़ी को भी अपने नियंत्रण में रखा है।

Casino games:

यहां से शेयर करें