Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Poster Release : 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में 'मिशन रानीगंज' Poster Release : 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में 'मिशन रानीगंज'

Poster Release : 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में ‘मिशन रानीगंज’

Poster Release :  ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ (‘Mission Raniganj: The Great Bharat Rescue’) इस साल आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। निर्माताओं ने हाल ही में एक दिलचस्प और शानदार ट्रेलर लॉन्च किया था, जिसमें अक्षय कुमार को एक गुमनाम हीरो के रूप में दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर ने प्रशंसकों और दर्शकों को प्रभावित किया है और फिल्म की चर्चा जोरों पर है।

Poster Release :

फिल्म अपनी ग्रैंड रिलीज से चार दिन दूर है, मेकर्स ने बहुप्रतीक्षित फिल्म का एक दमदार पोस्टर ड्रॉप किया है, जो सभी के बीच देशभक्ति की भावना पैदा करेगा। इसमें परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, शिशिर शर्मा और लीड एक्टर अक्षय कुमार नजर आएं हैं।निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में #MissionRaniganj के साथ भारत के सच्चे हीरो की कहानी देखें।”

फिल्म के बारे में बात करें, तो यह एक रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने समय के खिलाफ दौड़ लगाई और नवंबर, 1989 में रानीगंज में बाढ़ वाली कोयला खदान में फंसे खनिकों को बचाया। यह फिल्म इस साल की अक्षय कुमार की आखिरी रिलीज होगी, जो खिलाड़ी कुमार को चार साल बाद एक बार फिर सरदार के किरदार में वापस ला रही है। फिल्म के साथ निर्माताओं का मकसद दर्शकों को भारत के सबसे सफल कोयला मिशन के जरिए एक रोमांचक यात्रा पर ले जाना है।

वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर द्वारा निर्मित ‘मिशन रानीगंज’ टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी है। फिल्म का म्यूजिक जेजस्ट का है। जसवंत सिंह गिल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम के अथक प्रयासों को दर्शाती यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो दर्शकों को एक यादगार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।

यह भी पढ़ें:- 2000 रुपए का नोट बैंक में जमा करने का फिर मिला 7 दिन का समय

Poster Release :

यहां से शेयर करें