Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Ghaziabad Gandhi Jayanti: रालोद ने श्रद्धापूर्वक मनाई गांधी जयंती Ghaziabad Gandhi Jayanti: रालोद ने श्रद्धापूर्वक मनाई गांधी जयंती

Ghaziabad Gandhi Jayanti: कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई गांधी जयंती

Ghaziabad Gandhi Jayanti: राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई।महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि अब तक लोगों ने किसी न किसी तरह से महात्मा गांधी की सोच को स्थापित करने का काम किया है। लेकिन सिर्फ 2 अक्टूबर ही नहीं, हमें हर दिन को सफल बनाने के लिए काम करने की जरूरत है।

Ghaziabad Gandhi Jayanti:

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए लोग गली-मोहल्ले और चौक-चौराहे पर एकत्रित हो रहे हैं। कहीं न कहीं महात्मा गांधी का जो मार्गदर्शन था, जो उनकी सोच थी, स्वच्छ मन, स्वच्छ सोच, स्वच्छ समाज की परिकल्पना, आज उनको याद करने की आवश्यकता इसलिए पड़ती है कि उनके सोच और विचार हैं, आज के दिन भी थोड़े अधूरे से दिखते हैं। हम महात्मा गांधी के सिद्धांतों को मानने वाले हैं। पार्टी के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भी महात्मा गांधी से प्रेरित थे और उन्होंने महात्मा गांधी के विचारधारा को प्रेरित किया।

Ghaziabad news :

पूर्व महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने कहा आज पूरा भारत महात्मा गांधी के विचारों पर चलता है। लेकिन बहुत ही दुख की बात है कुछ लोग महात्मा गांधी के विचारों को लेकर एक भ्रम फैला रहे है।
वरिष्ठ नेता तोमर ने कहा चौधरी चरण सिंह ने गांधी के दर्शन को माना है। महात्मा गांधी ने ग्रामीण भारत की स्थापना की और उनके इस महान कार्य को चौधरी चरण सिंह ने आगे बढ़ाया।सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा हमारे महापुरुष महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री हमें विरासत में एक बहुत अच्छा देश देकर गए हैं। हम उसे संभाल ले। तो यह बहुत बड़ी बात होगी।इस मौके पर प्रदेश महासचिव कपिल चौधरी, प्रदेश सचिव आॅडी त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम भरोसे मौर्य, पूर्व महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान, जिला महामंत्री प्रदीप त्यागी, सतेंद्र तोमर, जितेंद्र त्यागी, प्रदीप त्यागी, इंद्रपाल कसाना, जीवन वाल्मिकी, रामचंद्र सैन, सतपाल, सुरेंद्र, राजेंद्र, मुन्ना खां, विपिन तोमर आदि मौजूद रहे।

Ghaziabad Gandhi Jayanti:

यहां से शेयर करें