Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
इंसानियत,सभ्यता और कानून,जंजीरों से बांध कर एक युवक को घसीट कर... इंसानियत,सभ्यता और कानून,जंजीरों से बांध कर एक युवक को घसीट कर...

इंसानियत,सभ्यता और कानून,जंजीरों से बांध कर एक युवक को घसीट कर चप्पलों से पीटा…

झांसी के मऊरानीपुर के शिवगंज मोहल्ले से एक चोका देने वाली खबर सामने आई है।रविवार को दुकान बंद थी और नरेंद्र अपने घर पर था। दोपहर को करीब 12 बजे महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उसके घर पर पहुंची और आवाज लगाकर उसे बाहर बुला लिया। नरेंद्र जैसे ही अपने घर के दरवाजे पर आया भीड़ ने उसे बाहर खींच लिया और महिलाओं ने चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया,फिर हाथ पांव में जंजीर बांधकर पूरे मोहल्ले में घसीटा। वह युवक छोड़ देने की गुहार लगाता रहा,मगर किसी ने उस पर तरस नही खाया।

जब युवक के साथ यह सब हो रहा था तो लोग घरो में खडे होकर वीडियो बना रहे थे,पर कोई भी उस युवक को बचाने के लिए आगे नही आया। हैरान कर देने वाली बात यह भी है,उस भीड में 14 से 70 साल के लोग भी शामिल थे।
महिलाओ का कहना है की वह खुद को चिकित्सक बताता है और घर के बगल में ही एक दुकान पर बैठता भी है। उसके पास कोई डिग्री भी नही है। वह अपनी दुकान में प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकाते करवाता है। उनके परिवार की भी एक युवती को उसने बुलाया था। रविवार की घटना है। मंगलवार को वायरल वीडियो होने के बाद पुरे में हल्ला मच गया।
एसपी देहात का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कारवाई कि जाएगी।

Read Also:https://jaihindjanab.com/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a4%ab%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%af/

 

यहां से शेयर करें