Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Yadav Mahasabha: CM करेंगे अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग का समर्थन Yadav Mahasabha: CM करेंगे अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग का समर्थन

Yadav Mahasabha: यादव महासभा की मांग पर CM करेंगे अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग का समर्थन

Yadav Mahasabha:

Yadav Mahasabha: लखनऊ। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान उनके समक्ष यादव समाज से संबंधित विभिन्न मुद्दों को रखा गया। महासभा ने भारत सरकार से की जा रही अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग पर मुख्यमंत्री योगी के समर्थन की मांग प्रमुख रूप से की। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि अहीर रेजिमेंट के गठन के समर्थन में भारत सरकार को एक पत्र लिखेंगे कि यादव समाज के सैनिकों द्वारा देश की रक्षा में दिए गए बलिदान को देखते हुए अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाए।

Yadav Mahasabha:

इसके अलावा प्रतिनिमंडल ने प्रदेश के कई जिलों में कतिपय प्रशासनिक अधिकारियों एवं दबंग लोगों द्वारा जानबूझ कर यादव समाज के व्यक्तियों को दुर्भावनावश प्रताड़ित किये जाने की बात उठाई। इस पर मुख्यमंत्री ने महासभा से ऐसे प्रकरणों को मुख्यमंत्री कार्यालय के संज्ञान में लाने को कहा और आश्वस्त किया कि यादव समाज के साथ किसी भी प्रकार की कोई भी भेदभाव नहीं किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने महासभा को जनहित के कार्यों के लिए हरसंभव मदद की बात भी कही। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अरुण यादव के अलावा राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव, वीरेन्द्र पाल सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, शालिनी यादव सदस्य कार्यकारिणी, दिनेश यादव प्रदेश महामंत्री एवम अजय प्रताप यादव युवा महामंत्री शामिल रहे।

Yadav Mahasabha:

यहां से शेयर करें