Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Asia Cup-2023: भारत-नेपाल मैच में फिर बारिश – जय हिन्द जनाब Asia Cup-2023: भारत-नेपाल मैच में फिर बारिश – जय हिन्द जनाब

Asia Cup-2023: भारत-नेपाल मैच में फिर बारिश

Asia Cup-2023: एशिया कप-2023 के 5वें मैच में भारत और नेपाल के बीच मुकाबला हो रहा है। कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। फिलहाल, बारिश के कारण मैच को रोका गया है। नेपाल ने 37.5 ओवर के बाद 6 विकेट पर 178 रन बना लिए हैं। दीपेंद्र सिंह ऐरी और सोमपाल कामी नोट आउट हैं। गुलशन झा 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। यह सिराज का दूसरा विकेट है। उन्होंने आसिफ शेख (58 रन) को कोहली के हाथों कैच कराया।

यह भी पढ़े: Hapur News:डीएम-एसपी को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर, वकीलो की हड़ताल

 

इससे पहले, रवींद्र जडेजा ने भीम शारकी, कुशल माला और कप्तान रोहित पौडेल को पवेलियन भेजा। शार्दूल ठाकुर ने कुशल भुर्तेल को कैच आउट कराया। नेपाल के ओपनर आसिफ शेख ने वनडे करियर की दसवीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने 97 गेंद पर 59.79 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए। आसिफ ने शुरुआत से ही अपनी पारी बिल्ड की। आसिफ ने 88 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्हें दूसरे ओवर में एक जीवनदान मिला।

यहां से शेयर करें