Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Hapur News:डीएम-एसपी को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर, वकीलो की हड़ताल Hapur News:डीएम-एसपी को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर, वकीलो की हड़ताल

Hapur News:डीएम-एसपी को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर, वकीलो की हड़ताल

Hapur News: शाहजहांपुर में सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में वकीलों को देखकर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज से नाराज अधिवक्ताओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों के तबादले और उनके ऊपर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वकीलों की मांग है कि वकीलों पर दर्ज फर्जी मुकदमे को खत्म किया जाए और हापुड़ में लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिलाया जाए। वकीलों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो सेंट्रल बार एसोसिएशन की तरफ से आन्दोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़े: नोएड सेक्टर 125  एमिटी विश्वविद्यालय में जी 20 के तत्वाधान में मेगा एस 20 सम्मेलन का आयोजित किया…

 

सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार वैश्य के नेतृत्व में तमाम वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर गेट के पास तख्त डालकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने हापुड़ में वकीलों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि, हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज होने से प्रदेश के वकीलों में रोष है।

मुख्यमंत्री को संबोधित दिए गए ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि हापुड़ के डीएम और एसपी का तत्काल तबादला किया जाए। अधिवक्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज की जाए। प्रदेश भर में अधिवक्ताओं पर पुलिस प्रशासन ने तमाम फर्जी मुकदमे दर्ज किए हैं। उन मुकदमों को तत्काल स्पंज किया जाए।

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरंत प्रदेश में लागू किया जाए। हापुड़ में लाठीचार्ज में घायल वकीलों का समुचित इलाज कराकर उनको उचित मुआवजा दिया जाए। सेंट्रल बार एसोसिएशन की तरफ से विरोध प्रदर्शन को देखते हुए तमाम पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर डटे रहे। ज्ञापन लेने के बाद शासन के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया।

यहां से शेयर करें