Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Lucknow:सनी लियोन के शो के नाम पर की करोड़ों की ठगी, ये है पूरा मामला – जय हिन्द जनाब Lucknow:सनी लियोन के शो के नाम पर की करोड़ों की ठगी, ये है पूरा मामला – जय हिन्द जनाब

Lucknow:सनी लियोन के शो के नाम पर की करोड़ों की ठगी, ये है पूरा मामला

Lucknow: बॉलीवुड एक्ट्रेस एवं पार्न स्टार सनी लियोन, नोरा फतेही, एक्टर टाइगर श्राफ, सिंगर गुरु रंधावा जैसे बाॅलीवुड सितारों केे लाइव कंसर्ट कराने के नाम पर 9 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। फाइनेंसर और ऑनलाइन टिकट बेचकर ठगी करने वाले तीन आयोजक 9 महीने बाद UP STF की गिरफ्त में आए हैं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लाइव कंसर्ट का शो कराने का झांसा देकर ये ठगी की गई।

गिरफ्तार आयोजकों ने श्री सुविधा फाउंडेशन द्वारा मई-2022 में शो कराने के नाम पर बुक माई शो पर टिकट भी बेच थेे। शो के एक-दो दिन पहले ही आयोजक फोन ऑफ करके फरार हो गए। इनके खिलाफ लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में 3 मुकदमे दर्ज हुए। लखनऊ में ठगी के इस तरीके को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। यूपी एसटीएफ ने जयंती डेरा वालिया, विराज त्रिवेदी, समीर शर्मा को गिरफ्तार किया है। गत रविवार को इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाकर पूछताछ की जा रही है। एसटीएफ की पूछताछ में मास्टरमाइंड विराज ने बताया कि 12वीं पास करने के बाद उसने कोरियर कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में 7 साल तक काम किया। 1999 से पुष्पक कोरियर की एजेंसी लेकर अपना खुद का बिजनेस गुजरात में 2014 तक चलाया। इसके बाद कोरियर का ही एक और ऑफिस मलाड मुंबई में खोला। 2020 में लॉकडाउन के बाद सारा काम बंद हो गया।

यह भी पढ़े : Noida:व्यपारियों के नेता विकास के जन्मदिन पर हुई व्यापार के विकास की बात, व्यापारियों को मिला सम्मान

 

कोरोना में लखनऊ में हॉस्पिटल खोलने का था प्लान
विराज ने STFको बताया कि 2021 में समीर शर्मा से मिला। लखनऊ में एक हॉस्पिटल खोलने का प्लान बनाया। यहां अस्पताल खोजने के दौरान इकाना स्टेडियम में एक चैरिटी शो कराने के लिए स्टेडियम के मैनेजर से मुलाकात हुई। स्टेडियम में शो के लिए 1 करोड़ की बुकिंग की।

निवेशको को दिया था लालच
खास बात ये भी सामने आई है कि निवेशकों को दोगुना रूपये करने का लालच दिया गया था। बुकिंग फाइनल होने के बाद स्टेडियम के मैनेजर गौरव ने ही उसकी और समीर की मुलाकात अमित सिंह से कराई। अमित, चैरिटी शो के लिए स्टार्स की बुकिंग कराते थे। स्टार तय होने के बाद शो की तारीख मई-2022 में रखी गई। साथ ही फाइनेंस के लिए इनवेस्टर्स को एक करोड़ का डेढ़ करोड़ वापस करने का लालच दिया गया। फिर सुविधा फाउंडेशन में करीब 5 करोड़ रुपए इनवेस्ट कराए।

यहां से शेयर करें