Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
वेनिस मॉल में दुकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, भसीन ग्रुप के खिलाफ FIR – वेनिस मॉल में दुकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, भसीन ग्रुप के खिलाफ FIR –

वेनिस मॉल में दुकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, भसीन ग्रुप के खिलाफ FIR

ग्रेटर नोएडा स्थित वेनिस मॉल में दुकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भसीन ग्रुप के मालिकों समेत 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना बीटा-2 में भसीन ग्रुप पर दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ओमेक्स एनआरआई सिटी में रहने वाले राजवीर सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर की और कहा कि उन्होंने वेनिस मॉल में दुकान बुक की थी। उन्होंने बिल्डर को करीब 45 लाख रुपए दे दिए थे। बिल्डर ने 2015 में कब्जा देने का वादा किया था। कब्जा नहीं देने पर उन्होंने रुपए वापस मांगे तो बिल्डर ने उन्हें घुमाना शुरू कर दिया। बिल्डर ने उनके रुपया अब तक नहीं लौटा है।

यह भी पढ़े: जेपी एसोसिएट्स को हाईकोर्ट से झटका: जब आवंटन रद्द तो नहीं बेच सकते जमीन

 

वहीं दूसरे मामले में मीनाक्षी शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि 2014 में ग्रैंड वेनिस मॉल में उसने 5 दुकानें बुक कराई थी। इसके लिए बिल्डर को डेढ़ करोड़ का भुगतान किया लेकिन उन्हें एक दुकान पर भी कब्जा नहीं दिया गया। मालूम हो कि इससे पहले भी भसीम ग्रुप पर दर्जनों रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। दिल्ली पुलिस ग्रुप के सीएमडी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, हालांकि अब तक जिन लोगों से रुपए लिए गए हैं, उनकी धनराशि नहीं लौटाई गई है।

यहां से शेयर करें