Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ईडी की बड़ी कार्रवाई, 2348 करोड़ की संपत्ति कुर्क ईडी की बड़ी कार्रवाई, 2348 करोड़ की संपत्ति कुर्क

ईडी की बड़ी कार्रवाई, 2348 करोड़ की संपत्ति कुर्क

new delhi news   प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली-एनसीआर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2348 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई डब्ल्यूटीसी फरीदाबाद इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ चल रही धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) जांच के तहत की गई। ईडी ने बताया कि इन संपत्तियों में दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा में स्थित अचल संपत्तियां, गोवा की आवासीय इकाइयां, वाणिज्यिक परिसर और करीब 159 एकड़ जमीन शामिल है।
ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत एक अनंतिम कुर्की आदेश जारी कर इन संपत्तियों को जब्त किया। एजेंसी का कहना है कि यह कार्रवाई एक बड़े रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामले के तहत की गई है, जिसका संबंध आशीष भल्ला के नेतृत्व वाले डब्ल्यूटीसी समूह से है।
ईडी के अनुसार, यह घोटाला 12,000 से अधिक निवेशकों को ठगने से जुड़ा है। इस मामले में फरीदाबाद पुलिस और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 30 से अधिक प्राथमिकियां दर्ज की थीं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप शामिल हैं। मार्च में एजेंसी ने आशीष भल्ला को इस मामले में गिरफ्तार किया था।

यहां से शेयर करें