Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में घर बनाना चाहते हैं तो आपका इंतजार होने वाला है खत्म यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में घर बनाना चाहते हैं तो आपका इंतजार होने वाला है खत्म

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में घर बनाना चाहते हैं तो आपका इंतजार होने वाला है खत्म

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में आप घर बनाना चाहते हैं तो जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है। इस बार 100-200 नहीं बल्कि प्राधिकरण 1128 भूखंडों की योजना लाने वाला है। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से रेरा में रजिस्ट्रेशन भी कराया गया है। जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर प्राधिकरण की ओर से स्कीम को लांच किया जाएग। सेक्टर 16 और 17 में प्राधिकरण की ओर से जमीन चिन्हित कर ली गई है। सेक्टर 16 में 808 भूखंड और सेक्टर 17 में 300 भूखंड होंगे। सभी भूखंडों का रेट 24600 रूपये प्रति वर्ग मीटर रखा गया है। यह स्कीम ड्रॉ के माध्यम से पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़े : वेनिस मॉल में दुकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, भसीन ग्रुप के खिलाफ FIR

 

प्राधिकरण के अफसरों की माने तो यह स्कीम पूरी तैयार हो चुकी है। अगले सप्ताह प्राधिकरण की ओर से इसे लांच करने की तैयारी कर ली गई है। ओएसडी शैलेंद्र भाटिया के मुताबिक इस स्कीम में ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा और धन राशि के लिए दो विकल्प दिए जाएंगे। पहला एकमुश्त धनराशि जमा करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। जबकि दूसरे ऑप्शन वालों को बची हुई कैटेगरी में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भी लोग एकमुश्त देने का ऑप्शन रखेंगे। उनका ड्रॉ पहले निकाला जाएगा यदि प्लॉट बचेंगे तो जो लोग किस्तों पर पैसा देना चाहते हैं फिर उनका ड्रॉ किया जाएगा।

यहां से शेयर करें