Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यमुना प्राधिकरण: टारगेट सेगमेंट पूरा करने वाली सभी कंपनियों को मिले प्लांट यमुना प्राधिकरण: टारगेट सेगमेंट पूरा करने वाली सभी कंपनियों को मिले प्लांट

यमुना प्राधिकरण: टारगेट सेगमेंट पूरा करने वाली सभी कंपनियों को मिले प्लांट

एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की मेडिकल डिवाइसेस पार्क योजना 2023 के तहत कुल 49 भूखण्डों के लिए 22 ऐप्लिकेशन में से टारगेट सेगमेंट की अहर्ताएं पूर्ण करने वाली 8 कंपनियों के मध्य आवंटन हेतु ड्रॉ किया गया। यह ड्रॉ 4000 वर्गमीटर से कम अकार के भूखंडों का था। ड्रॉ में 2100 वर्ग मीटर के 07 तथा 1000 वर्ग मीटर के एक भूखंड को शामिल किया गया।

इसमें भाग लेने वाली कंपनियां यथा वैलडन बायोटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सनमैक्स इलेक्ट्रॉनिक्स, जीआर बाईंओर सर्जिकल सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, पैरामाउंट सरजीमेड लिमिटेड, यशिका इनफोटोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, ऐक्यूर मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड, तथा मेडीट्रिक्स व डायसीज डाइग्नोस्टिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को ड्रॉ के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया गया। इस ड्रॉ से प्राधिकरण के मेडिकल डिवाइस पार्क सेक्टर में 486 नए रोजगारों का सृजन तथा करीब 40 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट प्राप्त होगा। सफल आवंटियों को आवंटन पत्र 02 दिन में प्रेषित कर दिये जाएँगे।

इस बार टीवी एंकर नही एटीएस का इंटरव्यू, सीमा हैदर इन सवालों में उलझी, हो सकती है अरेस्ट

4000 वर्ग मीटर से अधिक के भूखंडों के लिए है ये प्रक्रिया
4000 वर्ग मीटर से अधिक के भूखंडों के लिए आवंटन प्रक्रिया को अलग बनाया गया है। इसके तहत प्रेजेंटेशन, साक्षात्कार के माध्यम से आवंटन किया जाएंगा। इस प्रकार प्राधिकरण की मेडिकल डिवाइसेज पार्क योजना के अन्तर्गत अभी तक कुल 70 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। साईट पर प्राधिकरण द्वारा एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, कॉमन साइंटिफिक फैसिलिटी बिल्डिंग का निर्माण कार्य गतिमान है।
आज का ड्रा एसीईओ कपिल सिंह कि अध्यक्षता में संपन्न किया गया। समिति में ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, शैलेंद्र कुमार सिंह, महा प्रबंधक वित्त बिशम्बर बाबू, उप महा प्रबंधक प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी, एजीएम श्रीमती स्मिता सिंह आदि सहित उद्योग विभाग, विधि विभाग, ईएंडवाई कंसलटेंट के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यहां से शेयर करें