Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida Police: कलेक्शन एजेंट खुद ही निकला लुटेरा, कर्ज उतारने के लिए रची थी लूट की साजिश – Greater Noida Police: कलेक्शन एजेंट खुद ही निकला लुटेरा, कर्ज उतारने के लिए रची थी लूट की साजिश –

Greater Noida Police: कलेक्शन एजेंट खुद ही निकला लुटेरा, कर्ज उतारने के लिए रची थी लूट की साजिश

Greater Noida Police: । थाना बीटा दो एवं स्वाट टीम ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए नगदी, एक तमंचा, कारतूस, खोखा कारतूस और घटना में प्रयोग कार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें खुद कलेक्शन एजेंट शामिल है। जिसने अपने भतीजे के साथ मिलकर झूठी लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस9 लाख रुपए ,घटना में प्रयोग तमंचा, कारतूस ,खोखा कारतूस एवं कार बरामद की है। इनका एक साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि साइट 4 में स्थित कंपनी श्री कृष्णा लेमिनेट जी 16 साइट पर दिल्ली स्थित टीसीएस मार्केटिंग मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र द्वारा अपने कैश कलेक्शन एजेंट संतोष निवासी कीर्ति नगर को कैश लेने के लिए ग्रेटर नोएडा भेजा था। वह अपनी निजी ब्रेजा कार में सवार होकर ग्रेटर नोएडा पहुंचा था। उसने श्री कृष्णा ग्रेटर नोएडा फार्म से 9 लाख रुपए कैश प्राप्त  कर, कार में रख लिए और वह ग्रेटर नोएडा से लौट रहा था,  साइट पर स्थित मोटर्स के शोरूम के बराबर कार में रखे पैसे उसने तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को सौंप दिए और झूठी लूट की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़े : Noida News: प्राधिकरण के कर्मचारियों के लिए खुशखबरीः एनईए की महेनत लाई रंग, ये मिलेगी सुविधाएं

 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर करीब 200 सीसी टीवी कैमरे खंगाला  और जानकारी हासिल की, तो जिसमें मोटरसाइकिल के नंबर और कार नंबर के आधार पर पुलिस ने दो अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। उनके पास से लूट गए 9 लाख घटना में प्रयोग कर, तमंचा, कारतूस, खोखा कारतूस बरामद किए।
डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त चंदन जो की कलेक्शन एजेंट संतोष कुमार और नितेश कुमार ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। डीसीपी ने बताया कि कलेक्शन एजेंट पर कार लोन मोटरसाइकिल लोन के अलावा काफी उधार थे। जिसके चलते उसने झूठी लूट की घटना अंजाम देकर रुपए अपने भतीजे के यहां रखवा दिए, पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर 9 लाख, घटना में प्रयोग कर तमंचा ,कारतूस खोखा ,कारतूस बरामद किए हैं। डीसीपी ने बताया कि इनका चौथा साथी आकाश पुलिस की पकड़ से बाहर है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यहां से शेयर करें