Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डाक्टर के घर 25 लाख रुपए की लूट, विरोध करने पर बेटी की हत्या डाक्टर के घर 25 लाख रुपए की लूट, विरोध करने पर बेटी की हत्या

डाक्टर के घर 25 लाख रुपए की लूट, विरोध करने पर बेटी की हत्या

नोएडा। थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र के सेक्टर 147 में रहने वाले एक डॉक्टर के मकान से अज्ञात बदमाश उसकी 14 वर्षीय बेटी की हत्या कर, घर में रखे 25 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए, किशोरी का शव संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटका हुआ मिला है, तथा उसके मुंह से खून आ रहा था, डॉक्टर ने एक परिचित पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है, पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ,तथा जिस पर शक जाहिर किया है उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : महंगाई: विरोध का विरोध और जनता का फायदाः सपाईयों ने 50₹ KG बेचे टमाटर

डीसीपी सेंट्रल नोएडा अनिल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर सुदर्शन बैरागी पुत्र शंकर बैरागी मूलनिवासी हस्तिनापुर मेरठ हाल पता सरस्वती एनक्लेव सेक्टर 147 नोएडा में रह रहे हैं ,और वह सेक्टर 93 में अपना क्लीनिक चलाते हैं ,प्रतिदिन की भांति मंगलवार की सुबह भी वे किलनिक पर गए, लेकिन वह अपनी पत्नी और दो बच्चों को साथ लेकर क्लीनिक पर गए थे ,जबकि उनकी 14 वर्षीय बेटी शिल्पी घर पर अकेली थी। जब डॉक्टर अपने बच्चों के साथ दोपहर में घर लौटे तो उनकी 14 वर्षीय बेटी संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटकी हुई मिली और उसके मुंह से हल्का खून आ रहा था।  उसे तत्काल पंखे से उतारकर फेलिक्स अस्पताल नोएडा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता ने बताया कि उसने कुछ समय पहले एक प्लॉट बेचा था जिसके 25 लाख रुपए घर में रखे हुए थे, वे गायब हैं, तथा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। जिसके चलते आशंका व्यक्त की जा रही है कि किशोरी की लूट के चलते हत्या की गई है। डॉक्टर ने अपने किसी परिचित पर आशंका व्यक्त की है,  जिसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यहां से शेयर करें