Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
किसानों के आंदोलन में कूदी सपा: बोले सुधीर भाटी,भाजपा ने दिया किसानों को धोखा किसानों के आंदोलन में कूदी सपा: बोले सुधीर भाटी,भाजपा ने दिया किसानों को धोखा

किसानों के आंदोलन में कूदी सपा: बोले सुधीर भाटी,भाजपा ने दिया किसानों को धोखा

Greater Noida:  ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा किसानों की मांगे पूरी न कर उनके साथ किये गये धोखे से नाराज किसान फिर धरना दे रहे। किसानों को समर्थन देने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में धरने में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि काफी लंबे समय से किसान अपने हकों की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। इससे पहले भी हजारों किसानों ने 50 से अधिक दिन तक प्राधिकरण कार्यालय के समक्ष धरना दिया, लेकिन जिला में हुए मुख्यमंत्री के दौरे से पहले भाजपा के नेता और प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसान की मांगो मानने के घोषणा करते हुए धरना को समाप्त  करा दिया था। लेकिन भाजपा सरकार और प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों की मांगो को ना मानने का फैसला लेकर उनको धोखा देने का काम किया है। भाजपा की आरंभ से ही नीति किसान और आम जनता को धोखा देने और शोषण करने की रही है।

यह भी पढ़े : डाक्टर के घर 25 लाख रुपए की लूट, विरोध करने पर बेटी की हत्या

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र नागर, सुरेंद्र नागर, कुंवर औरंगजेब अली, जगवीर नंबरदार, मिंटी खारी, रोहित मत्ते गुर्जर, सुनील बदौली, अजय चौधरी एडवोकेट, जुगती सिंह, वकील सिद्दीकी, जय यादव, गजेंद्र रावल, लखन यादव, हैप्पी पंडित, सागर शर्मा, जगत खारी, विक्रम टाइगर, विजय गुर्जर, सीपी सोलंकी, राकेश गौतम, देवेंद्र भाटी, अतुल प्रधान, विपिन सेन, प्रशांत भाटी, संजय भाटी, मोहित नागर, जितेंद्र मांयचा, विशेष मुखिया आदि मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें