Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
साहब हमने वीडियो नहीं बनाई – जय हिन्द जनाब साहब हमने वीडियो नहीं बनाई – जय हिन्द जनाब

साहब हमने वीडियो नहीं बनाई

नोएडा। सेक्टर-18 में पब के अंदर पीने के बाद जब बिल देखा तो महिला ने आपा खो दिया। पता चला कि महिला ने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। जब पुलिस पहुंची तो कई पुलिसकर्मियों ने आरोप न लगे इसलिए वीडियों बनानी शुरू कर दी लेकिन अधिकारियों के पूछे जाने पर उन्होंने इंकार कर दिया कि साहब हमने वीडियों ने बनाई।
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन निवासी 38 वर्षीया महिला अपने दो बच्चों के साथ सेक्टर-18 आई थी। वह शाम करीब चार बजे पब में पहुंची। उसने मैनेजर को शराब का ऑर्डर किया, जबकि बच्चों के लिए चिप्स और कोल्ड ड्रिंक मंगवाए। महिला रात करीब 11 बजे नशे में हो गई तो मैनेजर ने उसे बिल देते हुए पांच हजार रुपये मांगे। यह सुनते ही महिला मैनेजर से उलझ गई। फिर उसने अंतर्वस्त्र छोड़कर सारे कपड़े उतार दिए। मैनेजर ने इस हंगामे की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पीआरवी वहां पहुंच गई।
इसके बाद थाना सेक्टर-20 से महिला पुलिसकर्मी को बुलवाया गया। इसके बाद महिला को चादर ओड़ाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि महिला को सुबह होश आया तो उसने पुलिस से माफी मांगी। महिला के पास पैसे नहीं थे। उसे एक हजार रुपये देकर घर भेज दिया गया।

यहां से शेयर करें