Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आरएसएस चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, 75 साल की शॉल ओढ ली, अब हट जाना चाहिए आरएसएस चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, 75 साल की शॉल ओढ ली, अब हट जाना चाहिए

आरएसएस चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, 75 साल की शॉल ओढ ली, अब हट जाना चाहिए

RSS chief Mohan Bhagwat News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद राजनीतिक गलयारों में कई चर्चाएं शुरू हो गई है। उन्होंने 75 साल की उम्र में नेताओं को रिटायरमेंट लेने की बात कहकर एक बड़ा इशारा किया है। पुस्तक विमोचन समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘जब आप 75 वर्ष के हो जाते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको अब रुक जाना चाहिए और दूसरों के लिए रास्ता बनाना चाहिए।’

नागपुर में दिवंगत RSS विचारक मोरोपंत पिंगले को समर्पित एक पुस्तक विमोचन में भागवत ने याद दिलाया कि पिंगले ने एक बार कहा था, ‘जब 75 साल की शॉल ओढ़ाई जाती है तो अर्थ होता है कि हमारी उम्र हो चुकी है और अब थोड़ा किनारे हो जाना चाहिए।’ आरएसएस प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा के प्रति अपने समर्पण के बावजूद मोरोपंत समय आने पर विनम्रतापूर्वक पीछे हटने में विश्वास रखते थे।
विपक्ष दिखा रहा आइना
RSS प्रमुख मोहन भागवत के बाद विपक्ष मोदी के भविष्य को लेकर अटकलें लगा रहा है। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और जसवंत सिंह जैसे नेताओं को 75 साल की उम्र के बाद रिटायर होने के लिए मजबूर किया। देखते हैं कि क्या वह अब खुद पर भी यही नियम लागू करते हैं।’ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘यह सिद्धांतहीन है कि मार्गदर्शक मंडल को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई, लेकिन संकेत स्पष्ट हैं कि वर्तमान व्यवस्था को इस नियम से छूट मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें: YEIDA: आवासीय भूखंड स्कीम का ड्रॉः चमकेगी 274 लोगों की किस्मत, यहां देंखे लाइव

यहां से शेयर करें