Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida: बेधड़क जाए बाबा बागेश्वर धाम के दरबार में, पुलिस ने किये सुरक्षा के पख्ता इंतजाम Greater Noida: बेधड़क जाए बाबा बागेश्वर धाम के दरबार में, पुलिस ने किये सुरक्षा के पख्ता इंतजाम

Greater Noida: बेधड़क जाए बाबा बागेश्वर धाम के दरबार में, पुलिस ने किये सुरक्षा के पख्ता इंतजाम

Greater Noida: थाना सूरजपुर क्षेत्रांतर्गत जुनपथ क्षेत्र में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री (बाबा बागेश्वर धाम) की कथा का कार्यक्रम गत 10 जुलाई से चल रहा है। आज कथा के तीसरे दिन प्रथम सत्र में दिव्य दरबार का विशेष आयोजन था। इस दौरान दो दिन से काफी अधिक भीड़ आयी। यहां पहुंच रहे सभी भक्तों में से हर कोई अपने नाम की पर्ची खुलवाने के लिए कथा मंच के समीप पहुंचने की चेष्टा कर रहा था। पहले से ही अधिक भीड़ का आंकलन करते हुए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर अधिक पुलिस बल लगाया गया। यहां आने वाले एक एक व्यक्ति की सुरक्षा के पुलिस तत्तपर है। इसलिए कोई भी व्यक्ति यहां आना चाहता है तो बेधड़क होकर आ सकता है।

ये लगे है अफसर-पुलिसकर्मी
डीसीपी-04
एडीसीपी-08
एसीपी-10
एसएचओ-18
अन्य पुलिस बल-1200
पीएसी बल-02 कम्पनी
सादे वस्त्रों में पुलिस बल-150
फायर सर्विस टेंडर गाड़ी-10

बुधवार की भगदड़ पर पुलिस का जवाब
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार ’कार्यक्रम स्थल पर दिव्य दरबार के समय श्रद्धालुओं के अंतर्गत काफी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे भी थे, मौसम में पर्याप्त गर्मी होने के कारण तथा टेंट के अंदर अत्याधिक ऊष्म होने की वजह से कुछ बुजुर्गों (महिलाएं/पुरूष) को सांस लेने में तकलीफ होने पर उनको बाहर निकालने में थोडी सी अफरा-तफरी हुई। लेकिन सभी को तत्काल वहां पूर्व से व्यवस्थापित मेडिकल टीमध्एंबुलेंस के द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु निजी अस्पताल भेजा गया जहां पर उनको तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गयी और सभी लोग शाम तक सत्संग रवाना हुए।

विवाद से बचने को अक्षय कुमार की OMG-2 को सेंसर बोर्ड की समीक्षा समिति के पास भेजा

 

’दिव्य दरबार के दौरान ही कई लोग/बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ गये थे जिनमें एक 3 माह का बच्चा भी था लेकिन सभी को पुलिस के खोया-पाया केंद्र के सहयोग से उनके परिजनों से मिलाया गया। जिसकी उनके परिजनों द्वारा प्रशंसा करते हुए पुलिस प्रशासन को शुक्रिया कहा।

’मौके पर व्यवस्थापित पुलिस बल द्वारा दिव्य दरबार का कार्यक्रम सम्पन्न होने पर सभी को मंच से अनाउंस करके एवं अनुरोध करते हुए सुरक्षित खुले हवा में बाहर निकलने का आग्रह करते हुए पूरे कार्यक्रम स्थल को खाली कराया गया। कथा के द्वितीय सत्र में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने प्रारंभ में ही सभी भक्तों से भीड़ के रुप में पूर्ण अनुशासन बनाए रखने एवं संयम रखते हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग किए जाने की अपेक्षा की। इसके बाद कथा का द्वितीय सत्र पूर्णतयः सक्षम, निर्विघ्न एवं निरापद रूप से चलता रहा जोकि देर रात्रि 09.30 बजे संपन्न हुआ। आज भी पुलिस ने यहां सुरक्षा और भीड़ को काबू करने के लिए पूरी व्यवस्था की है।

यहां से शेयर करें