Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आईआईएमटी कॉलेज में स्काउट एंड गाइड कैंप का हुआ समापन – आईआईएमटी कॉलेज में स्काउट एंड गाइड कैंप का हुआ समापन –

आईआईएमटी कॉलेज में स्काउट एंड गाइड कैंप का हुआ समापन

ग्रेटर नोएडा । नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बीएड विभाग में पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड कैंप का समापन हो गया। कैंप के दौरान बीएड के छात्रों ने अनेक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पांच दिन चले स्काउट-गाइड शिविर में प्रशिक्षुओं को सेवा भाव, टोली विधि, शिष्टाचार, स्काउट के नियम एंव प्रतिज्ञा, प्रार्थना का अर्थ, स्काउट का इतिहास,टेटिंग, कुकिंग, सहित कई विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़े : खरगोन: रेलिंग तोड़कर 50 फुट नीचे नदी में गिरी बस, 15 की मौत

 बीएड के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
प्रशिक्षण के अंतिम दिन छात्रों ने तंबूओं का निर्माण किया। जिसमें छात्रों को 10 टोलियों के बीच बांटा गया। इस दौरान छात्रों ने पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों का प्रतिनिधित्व करके उन प्रदेशों से संबंधित वेषभूषा, सांस्कृतिक कार्यक्रम की झांकियों का प्रदर्शन किया। इसी के साथ ही कई प्रदेशों के प्रसिद्ध भोजन परोसे। प्रशिक्षण का कार्यक्रम हिंदुस्तान स्काउट गाइड के जिला संगठन कमिश्नर स्काउट मोहित कुमार और जिला प्रशिक्षण सलाहकार मोनिका की देख-रेख में किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज समूह के कार्यकारी निदेशक डॉ. जेके शर्मा, बीएडी का प्रचार्य डॉ. पूनम पांडेय,डॉ. चंद्रशेखर यादव, इंदू जैन, मुक्ता तिवारी और आयशा शेरवानी सहित कॉलेज के अनेक लोग और छात्र मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें